Home
Social media

इंस्टाग्राम पर आया बग, ऐसे कर रहा है अकाउंट हैक

By Neha

फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम एक हैकिंग बग का शिकार बन चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये बग लगातार यूजर्स का अकाउंट हैक कर उनकी निजी जानकारी चुरा रहा है। बता दें कि इस बग का टार्गेट हाईप्रोफाइल सेलेब्रिटी यूजर्स हैं। इस बग के जरिए यूजर्स का फोन नंबर, ईमेल आदि पर्सनल डिटेल चुराया जा रहा है। हाल ही में हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की भी जानकारी सामने आई है।

इंस्टाग्राम पर आया बग,  ऐसे कर रहा है अकाउंट हैक

कैसे हैक लीक होती है जानकारी-

कैसे हैक लीक होती है जानकारी-

ये सब एक 'बग' की वजह से संभव हो रहा है, जो हैकर्स को हाई प्रोफाइल यूजर्स के पर्सनल डिटेल और कॉन्टेक्ट नंबर पर सेंध मारने में मदद कर रहा है। इस बग के जरिए लगातार हाइप्रोफाइल यूजर्स के अकाउंट से डेटा चोरी किया जा रहा है।

इंस्टाग्राम ने किया अलर्ट-

इंस्टाग्राम ने किया अलर्ट-

बता दें कि इंस्टाग्राम का कहना है इस 'बग' को फिक्स कर लिया गया है। हालांकि सावधानी के लिए यूजर्स को इंस्टाग्राम की तरफ से मैसेज भेजे जा रहे हैं। इस बग से इंस्टाग्राम भी परेशान है और इंस्टाग्राम खुद यूजर्स को इस बग से अलर्ट करने के लिए मैसेज भेज रहा है।

मेल आईडी और कॉन्टेक्ट नंबर है निशाने पर-

मेल आईडी और कॉन्टेक्ट नंबर है निशाने पर-

इंस्टाग्राम ने बताया कि इस बग के जरिए हाइप्रोफाइल यूजर्स के कॉन्टेक्ट नंबर और मेल आईडी को चुराने की कोशिश की जा रही है। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स के पासवर्ड पूरी तरह सुरक्षित है और अब इस परेशानी को भी ठीक कर लिया गया है।

इंस्टाग्राम ने नहीं दी जानकारी-

इंस्टाग्राम ने नहीं दी जानकारी-

इंस्टाग्राम ने अभी ये साफ नहीं किया है कि इस बग के जरिए कितने हाई प्रोफाइल यूजर्स की डिटेल चुराई गई है।

सेलेना गोमेज का अकाउंट हैक-

सेलेना गोमेज का अकाउंट हैक-

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है। अभिनेत्री का अकाउंट इस बग ने ही हैक किया है या ये किसी अलग ग्रुप की हरकत है, फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Bug leaked private data of High-Profile instagram Users. For more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X