Instagram पोस्ट पर किए गए कमेंट्स को कर सकेंगे Threads पर शेयर, Meta की नई प्लानिंग
Instagram पर लगातार नए अपडेट और फीचर लॉन्च हो रहे हैं। अब इस शॉर्ट वीडियो मेकर प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को एक और नई सुविधा मिलने जा रही है, जिसके माध्यम से यूजर्स इंस्टाग्राम पोस्ट पर किए गए कमेंट्स को सीधे Threads पर भी शेयर कर सकेंगे।
ऐसा लग रहा है कि Meta अपने Instagram के साथ ही Threads को भी विकसित करना चाहता है। इस बात की जानकारी Alessando Paluzzi ने शेयर की है, जो कि Meta की सोशल मीडिया ऐप्स की रिवर्स इंजीनियरिंग के लिए जाने जाते हैं।

Paluzzi ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था, जिसमें बताया गया था कि जब यूजर किसी इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हैं, तो वहां एक ड्रॉपडाउन मेन्यू नजर आ रहा है। इस मेन्यू के माध्यम से यूजर यह सिलेक्ट कर सकते हैं कि वे अपने कमेंट को केवल Instagram पर शेयर करें या उसे Threads पर भी शेयर करना चाहते हैं।
ऐसा पहली बार नहीं है, जब Meta ने Threads को अपने अन्य प्लेटफॉर्म्स के साथ इंटीग्रट करने के लिए कदम उठाया है। इससे पहले भी कंपनी इस तरह के कदम उठा चुकी है, जिसमें Threads की पोस्ट को Instagram और Facebook पर दिखाना जैसे फीचर्स शामिल हैं।
कंपनी ने Threads को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को टक्कर देने के लिए पेश किया था। लेकिन आज भी ये प्लेटफॉर्म अपनी पॉपुलैरिटी को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, फिर भी इसे और प्लेटफॉर्म्स की तरह इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। हालांकि, Threads के यूजर्स बढ़ रहे हैं, लेकिन फिर भी लोग इसका बड़े स्तर पर या प्राइमरी सोशल मीडिया अकाउंट के तौर पर यूज नहीं कर पा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








