Twitter से Elon Musk ने छुड़ाया पीछा, X में हुआ बदलाव
Elon Musk ने जब से X (Twitter) की कमान अपने हाथों में ली है, तब से वे इसमें कुछ ना कुछ नया लेकर आते रहते हैं। इतना ही नहीं X को लेकर Elon Musk सुर्खियों में भी छाए रहते हैं। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X में बड़ा बदलाव देखने को मिला है और इस बात की जानकारी खुद Elon Musk ने अपने यूजर्स को दी है।
इसके साथ ही Elon Musk ने Twitter से पूरी तरह से पीछा छुड़ा लिया है, जिसकी वजह से X का अंदाज कुछ नया-नया सा लग रहा है। चलिए जानते हैं कि अब X में क्या बदलाव हुए हैं।

क्या हुआ X में बड़ा बदलाव
X वेबसाइट URL में twitter.com की जगह x.com लिखा हुआ नजर आ रहा है। इसी के साथ कंपनी का कहना है कि हम सिर्फ URL में बदलाव कर रहे हैं। यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा प्रोटेक्शन में किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। साथ ही यह जैसा है, वैसा ही नजर आएगा। यहां तक कि इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्राइवेसी पॉलिसी देखने के लिए लिंक भी उपलब्ध करा दिया गया है।
ऐसा पहली बार नहीं है कि Elon Musk ने X में बदलाव किए है। Musk के आने के बाद X पर कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इसके साथ ही X से नीली चिड़िया का लोगो भी हटा दिया गया था। इतना ही नहीं Musk इस प्लेटफॉर्म पर कई सारे फीचर्स भी लेकर आए हैं, जो कि यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस से कनेक्ट करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








