Home
Social media

Elon Musk ने X पर पेश किया ये नया फीचर, प्राइवेसी के साथ सकारत्मकता बढ़ाने पर दिया जोर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और Tesla के मालिक Elon Musk हाल ही में हुए Apple WWDC 2024 की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। क्योंकि Musk, Apple और OpenAI के बीच होने वाली साझेदारी से नाखुश नजर आ रहे हैं। लेकिन अब मस्क किसी और बात को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले हैं।

दरअसल, एक बार फिर Musk अपने X प्लेटफॉर्म में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। Elon Musk का लक्ष्य अपने X यूजर्स के बीच पॉजिटिव ऑनलाइन एनवायरनमेंट को बढ़ावा देना है। चलिए जानते हैं कि Elon Musk अब क्या नया लेकर आए हैं।

Elon Musk ने X पर पेश किया नया फीचर Private Like

Elon Musk ने X पर पेश किया नया फीचर

बता दें कि Elon Musk ने अपने X पर नया फीचर पेश किया है, जिसका नाम 'Private Like' फीचर है। मिली जानकारी के मुताबिक, X यूजर्स को इस हफ्ते से यह नया फीचर लाइव मिलने लगेगा। यह फीचर X पर आपके लाइक को डिफॉल्ट रूप से हाइड कर देता है।

Private Like फीचर के फायदे

Private Like फीचर उन यूजर्स के लिए एक सही ऑप्शन होगा, जो सार्वजनिक रूप से या नकारात्मकता के डर की वजह से किसी पोस्ट या कंटेंट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं कर पाते हैं। X के इंजीनियरिंग निदेशक हाओफेई वांग ने बताया है कि 'Public Like' गलत व्यवहार को बढ़ावा देता है। इसलिए हम यह नया फीचर Private Like लेकर आए हैं। Private Like आपको कई सारे फायदों से कनेक्ट करेगा।

Private Like के इस्तेमाल से यूजर फ्रीली पोस्ट से जुड़ सकते है और उनकी एक्टिविटी को कौन देख रहा है, इससे टेंशन फ्री हो सकते हैं। यह फीचर अधिक ओपन और ऑर्थराइज्ड ऑनलाइन एक्सपीरियंस प्रोवाइड करेगा।

इसके साथ ही कंपनी इस बात पर भी पूरा फोकस करती है कि प्राइवेट लाइक यूजर के एक्सपीरियंस को दोगुना दिलचस्प बनाने के साथ कई सारे लाभ भी दे।

यह फीचर आपके द्वारा पसंद किए जाने वाले कंटेंट को एक्टिव रूप से लाइक करके, प्लेटफॉर्म का एल्गोरिदम आपके फीड को आपके लिए बेहतर ढंग से पर्सनलाइज कर सकता है। यह फीचर आपको ऐसे कंटेंट सजेस्ट करता है, जो कि आपको अधिक दिलचस्प लगेगी।

फीचर के साथ मिलेगा ट्रांसपेरेंसी

ये लाइक पब्लिक विजुअल में छिपे हुए हैं, फिर भी पोस्ट के ऑथर को इसके लिए इनफॉर्म किया जाएगा। एक्स भविष्य में अपने इस फीचर के लिए यूजर को अपनी प्राइवेसी सेटिंग को कस्टमाइज करने की अनुमति देने पर भी विचार कर रहा है। Private Like की ओर यह बदलाव X के अपने यूजर के लिए अधिक पॉजिटिव और अट्रैक्टिव प्लेटफॉर्म बनाने के लिए चल रही कोशिशों को दर्शाता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Elon Musk introduced this new feature on X, emphasised on increasing positivity along with privacy
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X