Home
Social media

Twitter News: एलन मस्क का ऐलान, ट्विटर चलाने वाले यूजर्स को चुकाने होंगे पैसे

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) पिछले कुछ समय से काफी ज्यादा चर्चा में हैं। आये दिन नई-नई जानकारी सामने आ रही है। बीते दिनों एलोन मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीद लिया था इसके बाद अब खुद मस्क ने ट्वीट करके बताया है कि अब Twitter चलाने के लिए यूजर्स को पैसे देने होंगे, यानी अब फ्री में ट्वीट नहीं किये जा सकेंगे। तो आइये इसके बारे में विस्तार से बात करते हैं।

Twitter News: एलन मस्क का ऐलान, ट्विटर चलाने वाले यूजर्स को चुकाने होंगे पैसे

एलन मस्क का ऐलान, ट्विटर चलाने वाले यूजर्स को देने होंगे पैसे

गौरतलब हो कि बीते दिनों दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) ट्विटर को खरीद लिया था। इसके बाद नए-नए बदलाव आने की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा ट्विटर के वर्तमान सीईओ पराग अग्रवाल (Twitter CEO Parag Agrawal) और पॉलिसी हैड विजया गाड्डे की छुट्टी की जा सकती है। तो दूसरी ओर पराग अग्रवाल भी कुछ समय से यही ट्वीट करते देखे गए है कि ट्विटर का भविष्य खतरे में है।

वहीं अब एलन मस्क ने एक ट्वीट करके बताया कि आने वाले समय में ट्विटर को फ्री में यूज नहीं किया जा सकेगा, इसके लिए कुछ पैसे चुकाने पड़ेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि कैज्युअल यूजर्स फिर भी फ्री में इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।

Twitter News: एलन मस्क का ऐलान, ट्विटर चलाने वाले यूजर्स को चुकाने होंगे पैसे

एलन मस्क ने ट्वीट में लिखा है, "कैज्युअल यूजर्स के लिए Twitter हमेशा फ्री रहेगा। लेकिन कमर्शियल और सरकारी यूजर्स के लिए थोड़ी सी लागत चुकानी पड़ सकती है।" इससे साफ है कि कंपनियों तथा सरकारी लोगों और ऑर्गनाइजेशन को ट्विटर यूज करने के लिए पैसे चुकाने पड़ेंगे।

अमेरिका में ज्यादा यूजर्स बढ़ाना चाहते है मस्क

वहीं हाल ही में एलन मस्क मेट गाला, न्यूयॉर्क में गए थे जहाँ उन्होंने कहा था कि अमेरिका में और यूजर्स बढ़ा सकूँ। जैसा कि आपको बता दें कि अमेरिका में ट्विटर के करीब 4 करोड़ से ज्यादा डेली एक्टिव यूजर्स हैं। वहीं अगर भारत में यूजर्स की बात करें, तो करीब 23.6 मिलियन यूजर्स ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Elon Musk Says, Twitter will free for casual users, but slight cost for commercial and government users
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X