Home
Social media

यूट्यूब को टक्कर देने फेसबुक लॉन्च करेगा अपना टीवी शो

फेसबुक जून महीने में अपने करीब 24 टीवी शो ला सकती है। फेसबुक कुछ समय पहले इसके लिए स्टार्स की तलाश कर रही थी। कहा जा रहा है कि इन शो के लिए फेसुबक ने कुछ हॉलीवुड स्टार्स को भी साइन किया है।

By Neha

टॉप सोशल नेटवर्किंग साइट जल्द ही हॉलीवुड में भी अपने कदम बढ़ा सकती है। दरअसल फेसबुक पिछले कुछ समय से अपने शो के लिए स्टार तलाश रही थी। अब फेसबुक की ये तलाश पूरी हो चुकी है और फेसबुक जून महीने के आखिर में अपने करीब दो दर्जन शो को शुरू कर सकती है।

यूट्यूब को टक्कर देने फेसबुक लॉन्च करेगा अपना टीवी शो

बिजनिस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक अब यूट्यूब को टक्कर देने के लिए अपने शो लाने की तैयारी में है। इसके लिए फेसबुक ने कुछ हॉलीवुड स्टार को भी साइन किया है। फेसबुक के ये छोटे-छोटे शो 10 मिनट से लेकर आधे घंटे तक के होंगे। ये फेसबुक के ऑरिजनल शो होंगे, जैसे स्टारवर्ल्ड या नेटफ्लिक्स होते हैं।

हालांकि अभी तक ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि इन शो के लिए फेसबुक नई टैब देगा या इसके लिए कोई ऐप लाया जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेसबुक अपने प्लेटफार्म पर ही एक नए वीडियो टैब की शुरूआत करेगा। फेसबुक इन दिनों सबसे ज्यादा यूज की जाने वाली सोशल साइट है। ऐसे में यूजर्स को फेसबुक के शो का बेसब्री से इंतजार है।

बता दें कि पिछले हफ्ते ही फेसबुक ने प्रोफेशनल सोशल नेटवर्क लिंक्ड इन पर फिल्म प्रोड्यूसर के लिए जॉब पोस्ट किया था। फेसबुक के पहले ट्विटर ने भी दर्जन भर वीडियो मीडिया स्ट्रीमिंग वेबसाइट से पार्टनरशिप की है। इसमें ब्लूंवर टीवी भी शामिल है। कहा जा सकता है कि अब फेसबुक, ट्वीटर और यूट्यूब को टक्कर देने के लिए तैयार है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Facebook is making a debut in premium television and developing around 24 shows that will be premiered in mid-June.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X