इस भारतीय ने फेसबुक इंडिया से दिया इस्तीफा, ये होंगे नए MD


फेसबुक के माध्यम से कंपनी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए लिखा कि अपने समय में उमंग ने कारोबार बढ़ाया और एक मजबूत दल का गठन किया। इसके साथ ही उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। बेदी ने ये पद किर्तिगा रेड्डी के अमेरिका लौटने के बाद संभाला था।

बेदी की नियुक्ति के वक्त फेसबुक एशिया पेसिफिक के वाइस प्रेसिडेंट डेन नियरी ने कहा था, 'भारत अपनी महान क्षमताओं और प्रतिभा के लिए जाना जाता है। इसलिए उमंग बेदी को फेसबुक इंडिया और साउथ एशिया का एमडी बनाते हुए बहुत खुशी हो रही है। बेदी के नेतृत्व में फेसबुक भारत में और भी अच्छा करेगा।'
उमंग ने पुणे विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है और उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के भी शिक्षा हासिल की है। बता दें कि फेसबुक से पहले भी बेदी ने एडोब साउथ एशिया रिजन के एमडी के पद पर थे। इसके बाद उनके फेसबुक से जुड़ने के बाद फेसबुक इंडिया भी काफी सक्सेस हुआ।


Click it and Unblock the Notifications








