Home
Social media

Facebook ने चोरी किया ये फीचर, अब पेश करेगा आपके लिए

By Neha
Facebook Two factor authentification : Stay safe from hackers (Hindi)

फेसबुक ने अपने यूजर्स के लिए पिछले कुछ समय में कई फीचर्स पेश किए हैं। अब एक बार फिर फेसबुक एक नए फीचर के साथ तैयार है। फेस फिल्टर्स के बाद फेसबुक ने एक बार फिर स्नैपचैट के पॉपुलर फीचर स्ट्रीक को अपने प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर में यूजर्स दो दिन लगातार अपने किसी फेसबुक फ्रेंड से बता करेंगे तो उनके पास 'keep you streaking'नोटिफिकेशन आएगा। इस फीचर्स में यूजर्स को इमोजी ऑप्शन का स्टेटस भी नजर आएगा। स्नैपचैट की तरह इस फीचर में के जरिए भी यूजर्स को इंगेज रखने की कोशिश की जाएगी।

Facebook ने चोरी किया ये फीचर, अब पेश करेगा आपके लिए

स्ट्रीक फीचर फेसबुक से पहले स्नैपचैट पर शामिल हो चुका है और काफी पॉपुलर फीचर है। इस फीचर की वजह से फेसबुक यूजर्स के बीच स्ट्रीक काउंट को लेकर इंगेजमेंट बनाए रखना चाहता है। कुछ यूजर्स को अपने फेसबुक अकाउंट पर ये फीचर नजर आया है, जिसके बाद खबरें आ रही हैं कि इस फेसबुक जल्द ही इस फीचर को रोल आउट कर सकती है।

फिलहाल फेसबुक इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है और उम्मीद है कि इसे जल्द ही सभी यूजर्स के लिए पेश कर दिया जाएगा। बता दें कि फेसबुक पिछले कुछ समय से लगातार फीचर्स अपडेट कर रहा है। इस अपडेट में कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर कुछ फीचर्स शामिल किए हैं और कुछ फीचर्स हटाने की तैयारी भी चल रही है।

फेसबुक ने हाल ही में ऐलान किया था कि वह ऐप रिक्वेस्ट फीचर खत्म करने जा रहा है। बता दें कि इसी फीचर के जरिए आपके फेसबुक फ्रेंड आपको कैंडीक्रश जैसे गेम्स की रिक्वेस्ट भेज पाते हैं। फेसबुक ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में ऐप इनवाइट फीचर को हटाने की घोषणा की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Facebook Messenger is stealing Snapchat’s streaks feature. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X