अब कोई डाउनलोड नहीं कर पाएगा आपकी Facebook प्रोफाइल पिक्चर, ऐसे करें लॉक
फेसबुक की पॉपुलैरिटी इसी बात से लागाई जा सकती है कि अब फेसबुक पर करीब 2 बिलियन यूज़र्स हैं। हाल ही में फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग ने इस बात की जानकारी अपनी एक फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है।
Facebook के जरिए लोग आपस में जुड़े रहते हैं, साथ ही कई बार फेसबुक की मदद से हम कुछ ऐसे लोगों से भी मिलते हैं जो या तो काफी लम्बे समय बाद मिले हों या कुछ नए दोस्त भी इसके जरिए मिलते हैं। इन लोगों के साथ हम अपनी तसवीरें और विचार शेयर करते हैं जो कि फेसबुक पर हम पोस्ट के जरिए शेयर करते हैं।

फेसबुक एक शानदार सोशल नेटवर्क है, लेकिन कई बार फेसबुक के जरिए कुछ लोग आपका फायदा भी उठाते हैं। ऐसा तब होता जब कोई हमारी फेसबुक प्रोफाइल का गलत इस्तेमाल करता है। अब तक आप किसी कि फेसबुक प्रोफाइल में जाकर उनकी प्रोफाइल पिक्चर देख भी सकते थे और उसे डाउनलोड भी कर सकते थे।
हाल ही में फेसबुक के जरिए पेश किए गए एक नए फीचर 'प्रोफाइल पिक्चर गार्ड' की मदद से अब इसे लॉक किय अज सकेगा। अब इस फीचर को एक्टिवेट कर कोई भी आपको प्रोफाइल पिक्चर को डाउनलोड नहीं कर पाएगा। तो चलिए जानते हैं कैसे काम करेगा ये प्रोफाइल पिक्चर गार्ड।
फेसबुक ऐप
इस टूल को इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने फोन में फेसबुक ऐप डाउनलोड करना होगा, यदि आपके फोन में ऐप है तो इसे पहले गूगल प्ले स्टोर में जाकर अपडेट कर लें।
ट्राय प्रोफाइल पिक्चर गार्ड
अब फोन में ऐप के जरिए अपनी फेसबुक प्रोफाइल में जाएं। आपकी प्रोफाइल पिक्चर के टॉप पर आपको ‘ट्राय प्रोफाइल पिक्चर गार्ड' का ऑप्शन मिलेगा। इस ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है।
नए टूल बारे में जानकारी
ऐसा करने के बाद फेसबुक आपको इस नए टूल बारे में जानकारी देगा। इसके बाद आप नेक्स्ट पर करें क्लिक करें।
सेव करें प्रीव्यू
नेक्स्ट पर क्लिक करने के बाद फेसबुक आपको आपके गार्ड के साथ प्रोफाइल पिक्चर का प्रीव्यू शो करेगा। आपको सेव पर क्लिक करना है।
सेफ हो गई आपकी फोटो
यह पूरी प्रोसेस फॉलो करने के बाद आपकी फेसबुक प्रोफाइल पिक्चर एकदम सेफ हो जाएगी, अब इसे कोई डाउनलोड नहीं कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications