Home
Social media

OLX और Quikr की तरह यूजर्स अब Facebook पर बेचेंगे सामान

By Neha
Facebook Two factor authentification : Stay safe from hackers (Hindi)

पॉपुलर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक भारत समेत पूरी दुनिया में अपने यूजर्स के लिए पॉपुलर है। फेसबुक पर चैटिंग और शेयरिंग के अलावा यूजर्स खाना ऑर्डर कर सकते हैं और ब्लड जरुरत जैसी जानकारियां शेयर कर सकते हैं। अब फेसबुक अपने इंडियन यूजर्स के लिए एक नया सर्विस बेस्ड फीचर शुरू करने जा रही है। इस फीचर में यूजर्स ओएलएक्स और क्विकर की तरह फेसबुक पर ही अपना सामान बेच सकेंगे। फिलहाल कंपनी इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है। फेसबुक ने अपने इस नए फीचर को Facebook Marketplace नाम दिया है।

OLX और Quikr की तरह यूजर्स अब Facebook पर बेचेंगे सामान

फेसबुक के ऑफिशियल की तरफ से इस फीचर के बारे में कहा गया, 'हम चाहते हैं कि लोग आसानी से एक ही प्लेटफॉर्म पर सामान को खरीद और बेच सकें, इसलिए हम एक भारत में Marketplace की टेस्टिंग कर रहे हैं। फिलहाल मुंबई के फेसबुक यूजर्स ऐप में दिए गए Marketplace बटन पर क्लिक करके इस्तेमाल किए गए सामान को आसानी से बेच सकते हैं।'

फेसबुक मार्केटप्लेस फीचर सक्सेसफुली लॉन्च होने के बाद ओएलएक्स और क्विकर जैसी वेबसाइट को कड़ी टक्कर दे सकता है। हालांकि इस फीचर में अन्य यूजर्स के लिए सामान पेश किया जा सकेगा, लेकिन फेसबुक के जरिए डिलिवरी और पेमेंट जैसी कोई सुविधा नहीं होगी। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग मुंबई में चल रही है।

बता दें कि इंडिया से पहले 2016 में ही ये फीचर कई देशों में लॉन्च किया जा चुका है। फेसबुक की रिपोर्ट के मुताबिक, हर महीने 450 मिलियन यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल कर करते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Facebook starts testing Marketplace feature in India to take on website like OLX and Quikr.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X