ब्रेक-अप हो गया..डोंट वरी..! फेसबुक है ना..!!
ब्रेक-अप, पैच-अप एक रिलेशनशिप में आम बात है। लेकिन यदि आपका सीरियस ब्रेक-अप हो गया है, और आप पैच अप के मूड में नहीं हैं तो आपको परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है। फेसबुक आपकी मदद कर सकता है।

ब्रेक अप के समय में जाहिर है आप अपने एक्स से संबधित कोई भी चीज याद नहीं करना चाहते हैं। यदि आपका एक्स बॉय फ्रेंड या एक्स गर्ल फ्रेंड फेसबुक से जुड़े हैं, और आप उनसे संबधित या उन्हें टैग किये हुए कोई भी पोस्ट को देखना नहीं चाहते हैं तो इस काम में फेसबुक अब आपकी मदद कर सकता है।

जी हां..! फेसबुक जल्द ही एक ऐसा फीचर लाने वाला है जिसकी मदद से आप अपने एक्स पार्टनर को बिना ब्लाक या अनफ्रेंड किए उनसे जुड़े पोस्ट नहीं देख पाएंगे। आप उनको टैग किए पोस्ट से भी अनटैग कर पाएंगे और अपने एक्स पार्टनर से संबधित कोई भी पोस्ट नहीं देखेंगे। साथ ही जब आप अपना रिलेशनशिप स्टेटस सिंगल करेंगे तो इसका पता फेसबुक आपके पार्टनर को नहीं होने देगा, है न कमाल..!

इस काम के पीछे फेसबुक का एक ही मकसद है, अपने यूजर्स को खुश रखने का। फेसबुक चाहता है कि उसके यूजर्स जब भी ऑनलाइन आएं तो वह खुश रहे और उन्हें शर्मिंदगी नहीं झेलनी पड़े। साथ ही पार्टनर से जुड़ी जानकारी पाकर वह यूजर दुखी न हों।


Click it and Unblock the Notifications








