Home
Social media

फ्रांस अटैक: फेसबुक ने माँ को बच्चे से मिलाया

By Agrahi

फ्रांस के नीस शहर में बासटील डे का जश्न मना रहे लोगों पर ट्रक हमले के बाद मची भगदड़ में अपनी मां से बिछड़े एक बच्चे को शुक्रवार को फेसबुक ने मिला दिया। जश्न मना रहे हजारों लोगों की भीड़ में ट्रक जा घुसा। जिसमें अब तक 84 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि लगभग 150 लोग घायल हो गए।

फ्रांस अटैक: फेसबुक ने माँ को बच्चे से मिलाया

समाचार पत्र 'द मिरर' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस हृदय विदारक घटना के बाद तियावा बैनर अपने आठ महीने के बेटे से बिछड़ गई थीं। उन्होंने बाद में फेसबुक पर अपने बच्चे की गुमशुदगी को लेकर एक अपील पोस्ट की।

फ्रांस अटैक: फेसबुक ने माँ को बच्चे से मिलाया

अपने बच्चे की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरा आठ महीने का बच्चा मुझसे बिछड़ गया है। दोस्तों अगर आपने उसे कहीं देखा है या वह आपके पास है, तो कृपया मुझसे संपर्क करें!!!" यह पोस्ट 21,000 से अधिक बार साझा किया गया।

फ्रांस अटैक: फेसबुक ने माँ को बच्चे से मिलाया

बाद में अपनी अगली पोस्ट में उन्होंने बच्चे के मिलने की बात कही।

हमले की घटना के बाद दिन की शुरुआत में ही फेसबुक ने अपना सेफ्टी चेक फीचर सक्रिय कर दिया। प्रौद्योगिकी वेबसाइट सीएनईटी के मुताबिक, लगभग एक महीने में यह तीसरी बार है, जब सोशल नेटवर्किं ग साइट ने अपने इस खास टूल को सक्रिय किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
France attack: Facebook reunites mother with infant. Tiava Banner was separated from her eight-month-old son after the mayhem. She later posted on Facebook, appealing for anyone who had seen her son, The Mirror reported.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X