चलती ट्रेन से गिरी लड़की लेकिन फिर भी बच गई जान, वीडियो हुआ वायरल
3 अक्टूबर को इंडिया में एक वीडियो काफी वायरल हुआ। ये वीडियो मुंबई की एक लड़की का था जो मुंबई की एक लोकल ट्रेन में सफर कर रही थी। लड़की मुंबई लोकल ट्रेन के दरवाजे पर एक हैंडल पकड़ कर खड़ी थी। उसके साथ कुछ अन्य यात्री भी ट्रेन में सफर कर रहे थे। लड़की कान में ईयरफोन लगाकर दरवाजे पर हफा का लुफ्त लेते हुए यात्रा कर रही थी।

मुंबई लोकल में हुआ हादसा
थोड़ी देर बाद अचानक लड़की का हाथ हैंडल से छूट गया और वो नीचे गिर गई। ठीक उसी वक्त दूसरे ट्रैक से एक दूसरी ट्रेन भी पार हो रही थी। लड़की जिस वक्त नीचे गिरी ठीक उसी वक्त दरवाजे पर ही खड़े एक अन्य लड़के ने उसका हाथ पकड़ लिया और छोड़ा नहीं।
थोड़ी देर तक चलती ट्रेन में मौत के साथ जंग लड़ने के बाद उस भगवान रूपी लड़के ने एक अन्य व्यक्ति की मदद से उस लड़की को ऊपर खींच लिया। जिसके बाद लड़की मौत से जंग जीत गई और उसकी जान जाते-जाते बच गई। लड़की के हाथ में मामूली सी चोट आई है जो कि बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।
वीडियो हुआ वायरल
इस घटना के वक्त वहां मौजूद किसी शक्स ने एक वीडियो बना ली जो सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद सभी चैनलों ने इस घटना पर न्यूज बनाई और दर्शकों को सावधानी पूर्वक यात्रा करने की सलाह दी। हम भी अपने पाठकों के लिए वायरल वीडियो लेकर आए हैं और सभी से गुजारिश करते हैं कि ट्रेन या बस में हमेशा सावधानी पूर्वक यात्रा करें। दरवाजे पर खड़े ना रहें। चलती ट्रेन या बस में चढ़ने या उतरने की कोशिश ना करें। चलती ट्रेन में स्टंट ना करें क्योंकि इन सभी गतिविधियों से आपकी जान सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








