Home
Social media

Instagram यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब एक साथ कर सकेंगे 20 फोटोज और वीडियो पोस्ट

Instagram लगातार नए अपडेट पेश कर रहा है, जिससे ये अपने यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस दे सकें। बीते दिन यानी बुधवार को प्लेटफॉर्म ने घोषणा की है कि 'View' रील, लाइव, फोटो, कैरोसेल और स्टोरीज सहित सभी मीडिया फॉर्मेट में प्राइमरी मीट्रिक होने जा रहा है।

क्रिएटर अब उसी मीट्रिक का इस्तेमाल करके कंटेंट की निगरानी कर सकेंगे। इससे जुड़ी अपडेट आने वाले हफ्तों में पेश की जाएगी। View यह चेक करेंगे कि आपके पास Instagram पर एक ही मीट्रिक हो और आपको यह समझने में मदद करें कि आपका कंटेंट कैसा प्रदर्शन कर रहा है, फिर उसका फॉर्मेट कैसा भी क्यों ना हो।

Instagram यूजर्स अब एक साथ कर सकेंगे 20 फोटोज और वीडियो पोस्ट

इस घोषणा के तुरंत बाद Instagram ने अपने यूजर्स के लिए एक और बड़ा अपडेट दिया है। यह अपडेट करोड़ों इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं होगी। चलिए इस नए अपडेट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है Instagram का नया अपडेट

पॉपुलर शॉर्ट वीडियो मेकिंग और फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Instagram का अगर आप इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इस पर एक नया एक्सपीरिंयस मिलने वाला है। पहले प्लेटफॉर्म यूजर्स कैरोसेल पोस्ट में अधिक से अधिक 10 फोटो और वीडियो ही शेयर कर सकते थे, लेकिन अब इसकी संख्या बढ़ने जा रही है।

बता दें कि कंपनी ने कैरोसेल पोस्ट में वीडियो और फोटो शेयरिंग की संख्या बढ़ाकर 20 कर दी है। यानी इस अपडेट के आने के बाद अब आप एक बार में 20 फोटो और वीडियो शेयर करने में सक्षम होंगे।

2017 में लॉन्च हुआ था ये फीचर

Instagram ने अपने यूजर्स के लिए कैरोसेल फीचर्स 2017 में लॉन्च किया था। ये फीचर यूजर्स को एक साथ कई फोटोज और वीडियो पोस्ट करने के साथ ही म्यूजिक एड करने की भी परमिशन देता है। कैरोसेल फीचर में यूजर्स को पोस्ट के नीचे डॉट्स दिए जाते हैं, जिस पर स्वैप करके वे नेक्स्ट फोटोज या वीडियो पर जाते हैं। इस फीचर में कंपनी ने कई सारे अपडेट दिए है और अब इसे फिर से अपडेट किया जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you use Instagram, then you are going to get a new experience on it. Earlier, platform users could share a maximum of 10 photos and videos in a carousel post, but now the company has increased the number of video and photo sharing in carousel posts to 20
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X