टीवी पर कैसे स्ट्रीम करें फेसबुक वीडियो
फेसबुक ने अब तक अपने फीचर्स को स्ट्रांग बनाने के लिए कई सारे प्रयोग किए हैं और यूजर्स को इनमें से कई सारे एक्सपेरिंटल फीचर्स पसंद भी आएं हैं। कुछ ही समय पहले फेसबुक का लाइव वीडियो भी खासा चर्चित हुआ।

लेकिन अगर आप अपनी टीवी में फेसबुक को स्ट्रीम करना चाहते हैं तो समझ में नहीं आता होगा कि क्या करें, ऐसे में आप इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें और बताये जाने वाले टिप्स और ट्रिक्स को ध्यान में रखें।
चूँकि सोशल मीडिया एक हाई लेवल पर पहुँच चुकी है इसलिए गूगलक्रोम कास्ट और एप्पल टीवी की तरह फेसबुक को भी सभी बड़ी स्क्रीन पर शेयरिंग तरीके से देखना चाहते हैं। ये आसान है बस आपको कुछ इस तरह करना होगा:
इस सर्विस को एंजाय करने के लिए आपको किसकी आवश्यकता पड़ती है?
आधिकारिक फेसबुक ब्लॉग के अनुसर, अगर आपके पास एप्पल टीवी है या कोई अन्य एयरप्ले-इनेबल्ड डिवाइस या क्रोमकास्ट और अन्य गूगल कास्ट इनेबल्ड डिवाइस हैं तो आप फेसबुक वीडियो को स्ट्रीम कर सकते हैं।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

इसके लिए आपको निम्न स्टेप को फॉलो करना होगा:
स्टेप 1: आप जिस वीडियो को देखना चाहते हैं उसे ढूँढ लें और स्क्रीन पर रखें।
स्टेप 2: ऊपर की ओर दाईं तरफ टीवी सिम्बल पर क्लिक करें।
स्टेप 3: आप जिस डिवाइस में वीडियो को स्ट्रीम करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट कर लें।
स्टेप 4: अब अपनी टीवी पर वीडियो को एंजाय करें।

अन्य क्या कर सकते हैं?
अब आप अपनी टीवी पर फेसबुक वीडियो को देख रहे होते हैं, तो आप एफबी पर वापस जाकर न्यूजफीड से अन्य स्टोरी या तस्वीरों को भी देख सकते हैं। टीवी पर आप फेसबुक को उसी तरह से देख सकते हैं जैसे मोबाइल या लैपटॉप में देखते हैं। आप बातचीत यानि चैट भी कर सकते हैं।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications








