Home
Social media

24 घंटे नहीं, अब पूरे 7 दिनों तक दिखेगी Instagram Stories!, जानें क्या है इंस्टाग्राम की नई अपडेट

हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि Instagram एक Artificial Intelligence (AI) फीचर पर काम कर रहा है। यह एक AI- पावर्ड वीडियो एडिटिंग टूल है, जो कि यूजर्स को नए अंदाज में वीडियो बनाने में मदद करेगा। अब खबरें सामने आ रही हैं कि कंपनी एक और फीचर को लाने की प्लानिंग कर रही है।

Meta के स्वामित्व वाला ये सोशल मीडिया ऐप अपने यूजर्स को New Year के गिफ्ट के रूप में एक ऐसा फीचर देने वाला है, जिसके बाद किसी की भी Instagram Story को एक सप्ताह तक देखा जा सकेगा। यानी की अब यूजर्स पूरे वन वीक तक स्टोरी देखने में सक्षम होंगे। आइए फीचर के बारे में आगे जानते हैं...।

अब पूरे 7 दिनों तक दिखेगी Instagram Stories!, क्या है नया फीचर

Instagram का नया फीचर

मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जिसके आने के बाद यूजर्स View Story Highlights को एक सप्ताह तक देख सकते हैं। लेकिन इसके लिए यूजर्स को अपनी स्टोरी को हाईलाइट्स करना होगा। फिलहाल ये फीचर टेस्टिंग फेज में है और कुछ बीटा यूजर्स के साथ इसकी टेस्टिंग की जा रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि अभी Instagram Stories सिर्फ 24 घंटे तक ही उपलब्ध रहती है, इसके बाद वह ऑटोमैटिकिली गायब हो जाती है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को इस झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।

किसे दिखेगी स्टोरी

मेटा के एक प्रवक्ता के मुताबिक, ये फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है और इसके जल्द रोलआउट होने की उम्मीद है। ये फीचर काफी मजेदार होने वाला है, क्योंकि इसकी मदद से 1 सप्ताह तक स्टोरी देखी जा सकेगी। लेकिन यह फीचर सिर्फ उन्हीं लोगों की मदद करेगा, जिन्होंने पहले उस यूजर्स की स्टोरीज को देखा है या वह उसे फॉलो करता है।

ज्यादातर ऐसा होता है कि हम जिसे फॉलो करते हैं, उन्हीं की स्टोरीज हमें रेगुलर नजर आती है। लेकिन स्टोरीज की संख्या अधिक होने की वजह से हम ताजा अपडेट्स से चूक जाते हैं। ऐसे में यह फीचर स्टोरीज की अपडेट्स देने के लिए बेहतरीन हो सकता है। इसकी मदद से आप फॉलो करने वाले यूजर्स की स्टोरीज के साथ ही मिस हुई स्टोरीज को देखने में भी सक्षम होंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
According to the information received, Instagram is testing a feature, after which users will be able to view View Story Highlights for a week.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X