Facebook, WhatsApp, Instagram जैसे ऐप्स चलाते वक्त कैसे बचाएं इंटरनेट डेटा
आजकल स्मार्टफोन और इंटरनेट के बिना किसी भी युवा इंसान का रहना शायद संभव नहीं है। आज के इस वेब दुनिया में लगभग हर किसी को इंटरनेट की जरूरत है। हर कोई अपने स्मार्टफोन और इंटरनेट की मदद से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहना चाहता है। भारत में पिछले दो सालों में काफी नए लोग सोशल मीडिया से जुड़े हैं। आज के दौर में ज्यादातर लोग अपना ज्यादातर वक्त फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिताना पसंद करते हैं।

सोशल मीडिया का क्रेज
अक्सर हमारे स्मार्टफोन में हमारी पसंदीदा ऐप हर समय एक्टिव रहती हैं। खासतौर पर व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम। इन ऐप्स का इस्तेमाल करने पर सबसे ज्यादा डाटा की खपत होती है, जिससे आपके फोन का डाटा समय से पहले ही खत्म हो जाता है। लिहाज़ा आज अपने आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताएंगे जिससे ये ऐप्स इस्तेमाल करने पर आप डाटा की बचत कर पाएंगे।
फेसबुक

फेसबुक एक ऐसा ऐप है जिसे हम काफी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपका इंटरनेट डाटा भी खूब खर्च हो जाता है तो इसके लिए आप फेसबुक सेटिंग्स मे जाकर डाटा सेव के ऑप्शन में जाकर डाटा सेवर ऑन कर सकते हैं। जिससे आपका डाटा कम खर्च होगा।
इंस्टाग्राम

फेसबुक की तरह आप इंस्टाग्राम में भी अपने डाटा को बचा सकते हैं। इसके लिए आप अपनी प्रोफाइल खोलें और सेटिंग्स में जाएं। इसके बाद सेल्यूलर डाटा यूज के ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर यूज़ लेस डाटा का विक्लप चुनें।
व्हाट्सएप

व्हाट्सएप में अपना इंटरनेट डाटा बचाने के लिए सेटिंग्स में जाएं और डाटा यूसेज पर क्लिक करें। इसके बाद लो डाटा यूसेज ऑन कर दें।
लिहाजा इन तरीकों से आप इन 3 सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करते वक्त अपना ज्यादा से ज्यादा इंटरनेट डेटा बचा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications