Home
Social media

इस ट्रिक से फेसबुक पर ऑटोमेटिक शेयर होंगी आपकी इंस्टाग्राम स्टोरी

By Devesh Jha

सोशल मीडिया के इस दौर में फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स तो रोजमर्रा जिंदगी का एक हिस्सा बन चुके हैं। सोशल मीडिया में इन सोशल साइट्स का उपयोग आजकल हर उम्र के लोग करते हैं। ऐसे में इन साइट्स में भी लगातार बदलाव किए जा रहे हैं ताकि इसके जरिए यूजर्स को ज्यादा सुविधा मुहैया कराई जा सके।

इस ट्रिक से फेसबुक पर ऑटोमेटिक शेयर होंगी आपकी इंस्टाग्राम स्टोरी

अब फेसबुक पर शेयर होगी इंस्टाग्राम स्टोरी

अब फेसबुक पर शेयर होगी इंस्टाग्राम स्टोरी

इंस्टाग्राम भी अब एक नया फीचर लेकर आया है जिसके जरिए आप अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को फेसबुक पर भी शेयर कर पाएंगे। अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी को फेसबुक पर शेयर करने के लिए आपको इंस्टाग्राम की सेटिंग सेट करनी पड़ेगी। जिसके बाद आप अपनी स्टोरी को इंस्टाग्राम और फेसबुक दोनों पर देख सकेंगे।

इंस्टाग्राम स्टोरी को ऑटोमेटिक फेसबुक पर शेयर करने के लिए ये स्टेप फॉलो करें

इंस्टाग्राम स्टोरी को ऑटोमेटिक फेसबुक पर शेयर करने के लिए ये स्टेप फॉलो करें

1. सबसे पहले आप अपने इंस्टाग्राम ऐप को खोलकर सेटिंग में जाएं।

2. सेटिंग में नीचे की ओर दाएं तरफ में अवतार को क्लिक करें।

3. आपके स्क्रीन के टॉप राइट कोर्नर पर तीन बिंदू वाला एक आइकॉन मिलेगा, उसे क्लिक करें।

4. इसके अंदर बहुत सारे विकल्पों के साथ आपको स्टोरी सेटिंग का ऑप्शन मिलेगा।

5. इसमें आपको नीचे तक स्क्रोल करके फेसबुक पर स्टोरी शेयर करने का विकल्प ढूंढना पड़ेगा।

6. इस विकल्प को चुनते ही आपके इंस्टाग्राम की पिक्चर्स और वीडियो स्वचालित फेसबुक पर भी शेयर हो जाएगी।

Secret Instagram tips (HINDI)
फेसबुक की स्टोरी शेयर करने का विकल्प नहीं

फेसबुक की स्टोरी शेयर करने का विकल्प नहीं

इन प्रक्रियाओं को करने के बाद आप इंस्टाग्राम की स्टोरी को अपने फेसबुक अकाउंट पर भी शेयर कर पाएंगे। इसके बाद आपके फेसबुक फ्रेंड भी आपके इंस्टाग्राम एक्टिविटी को भी देख पाएंगे, लेकिन आपके इंस्टाग्राम फ्रेंड फेसबुक की स्टोरी नहीं देख पाएंगे। इसमें समस्या यह है कि जिस तरह आप इंस्टाग्राम की स्टोरी को फेसबुक पर शेयर कर पाएंगे, उसी तरह फेसबुक की स्टोरी को इंस्टाग्राम पर शेयर नहीं कर पाएंगे। इंस्टाग्राम की सेटिंग में अभी तक फेसबुक की स्टोरी को इंस्टाग्राम पर शेयर करने का कोई ऑप्शन नहीं है।

फेसबुक पेज के टॉप पर होगी इंस्टाग्राम स्टोरी

फेसबुक पेज के टॉप पर होगी इंस्टाग्राम स्टोरी

आपको बता दें कि इंस्टाग्राम की जो भी स्टोरी आप फेसबुक पर शेयर करेंगे वो आपको फेसबुक के टॉप न्यूज फीड में मिलेगी। ध्यान रहे कि आपने अपने फेसबुक अकाउंट में स्टोरी शेयर करने की जो भी प्राइवेसी सेट करी होगी उसी के तहत इंस्टाग्राम की स्टोरी भी फेसबुक पर शेयर होगी।

फेसबुक-इंस्टाग्राम ने किया आकर्षित

फेसबुक-इंस्टाग्राम ने किया आकर्षित

फेसबुक पिछले एक दशक से युवाओं का एक बड़ा प्लेटफॉर्म बना हुआ है। साथ ही इंस्टाग्राम ने भी पिछले कुछ सालों में काफी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है। अब इन दोनों के इस साझा सुविधा से लोग इनकी तरफ पहले से जयादा आकर्षित होंगे। हालांकि अगर फेसबुक की स्टोरी भी इंस्टाग्राम पर स्वचालित शेयर करने की सुविधा हो जाए तो यूजर्स और भी ज्यादा आकर्षित हो जाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
To share your Instagram Story on Facebook, you should adjust the sharing settings on Instagram. Then you can enjoy the story on both Instagram and Facebook.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X