अगर आप भी Instagram से पैसा कमाना चाहते है, तो यह पोस्ट जरूर पढ़ें
Instagram दुनिया का सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है और अब जब से Reels Video का फीचर शुरू किया है तब से ही यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। साथ ही लोग अब पैसे भी कमा रहे है। क्योंकि पहले TikTok था तो लोग इतना ध्यान नहीं देते थे लेकिन भारत सरकार ने कई सारे चाइनीज एप्लीकेशंस को हटाने को कहा तो उसमें टिक टॉक भी हटा दिया गया और फिर इंस्टाग्राम ने रील वीडियो का नया फीचर शुरू कर दिया।
तो आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएँगे जिससे आप इंस्टाग्राम का उपयोग करते हुए पैसे कमा सकते हैं।
इन 4 तरीकों से आप भी कमा सकते है इंस्टाग्राम से पैसे
Instagram पर प्रॉडक्ट का प्रोमोशन करके पैसे कमाएं
आजकल बहुत सारी कंपनियां ऐसी है जो छोटे मोटे इंफ्लुएंसर को अपने सामान के प्रचार के लिए बोलती है। हालांकि इसमें अगर आपके Instagram अकॉउंट पर 10 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स है, तो बढ़िया है क्योंकि इतने फॉलोवर्स के पेजेस पर थोड़ी बहुत रीच भी होती है। लेकिन अगर आपके प्रोफाइल पर 50 हजार या इससे ज्यादा फॉलोवर्स है तो आप ज्यादा पैसे की मांग कर सकते है।
एफिलिएट मार्केटिंग से पैसा कमाएं
Affiliate मार्केटिंग के बारे में तो आपने सुना ही है। यह एक ऐसा तरीका है जिससे आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। इसमें आपको करना यह है कि आपको एक वेबसाइट बनानी है और उस पर एफिलिएट लिंक्स डाल देनी है फिर उन्हीं सामान को अपनी स्टोरी में पोस्ट करके लोगों तक पहुंचाना है। ज्यादा लोग देखेंगे तो ज्यादा फायदा होगा।
इंस्टाग्राम पेज को बेचकर पैसे कमाएं
आजकल बहुत से लोगों को देखा है जो इंस्टाग्राम के पेज बेचकर अच्छी खासी अर्निंग कर लेते है। ऐसे बहुत से लोग है जिन्हें बना बनाया पेज चाहिए होता है। तो अगर आप भी ऐसे पेज बनाने में माहिर है तो अच्छे खासे फॉलोवर्स करके अपने पेज को बेचकर कमाई कर सकते हैं।
पोस्ट, स्टोरी और Reels वीडियो से पैसे कमाएं
जिन लोगों के Instagram पर ज्यादा फॉलोवर्स है वो लोग पोस्ट, स्टोरी या Reels में सिर्फ मेंशन करने के भी पैसे लेते है। तो अगर आपके प्रोफाइल पर भी फॉलोवर्स है तो आप भी ऐसे लोगों को ढूंढ सकते है जो यह काम करवाना चाहते है और उनसे अच्छे खासे पैसे ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








