इस ट्रिक से 1 मोबाइल में चलेंगे 2 फेसबुक अकाउंट
आज के समय में फेसबुक एक ऐसी सोशल नेटवर्किंग साइट है जिस पर हर किसका अकाउंट बना हुआ है। लेकिन कई लोग इस पर भी फेक अकाउंट बना लेते हैं। यानी एक इंसान के दो फेसबुक अकाउंट। वैसे तो फेसबुक इसकी इजाज़त नहीं देता है। लेकिन अगर आप चाहे तो एक ही फ़ोन में अपने दो फेसबुक अकाउंट बना सकते हैं।
जी हाँ, यह करना बहुत आसान है और मुमकिन भी। वैसे तो फेसबुक खुद ही दो फेसबुक ऐप देता है जिससे आप एक फ़ोन पर दो फेसबुक अकाउंट चला सकते हैं।

आपको बता दें कि हम मैसेंजर ऐप के बारे में बात नहीं कर रहे हैं कि आप दो अलग-अलग फेसबुक अकाउंट में लॉग इन करके उसका इस्तेमाल करें। बल्कि हम फेसबुक लाइट ऐप की बात कर रहें हैं।
एक फोन में बनाएं दो फेसबुक अकाउंट-
इस एप में खास बात यह है कि यूजर इससे एक फ़ोन में एक से ज्यादा फेसबुक अकाउंट बना सकता है। साथ ही, यूजर को इसके लिए अलग से मैसेंजर एप को इन्स्टॉल करने की भी जरूरत नहीं है। फेसबुक लाइट एप से यूजर डायरेक्ट चैट कर सकता है। इस एप में वे सभी फीचर्स मौजूद हैं जो FB एप पर दिए हैं। फेसबुक एप स्मार्टफोन और OS के वर्जन के हिसाब से स्पेस लेता है। यानी कि एप की साइज हर फोन में अलग-अलग हो सकती है। तो आइये जानते हैं कि इस फेसबुक एप को कैसे इंस्टॉल करना है अपने फ़ोन में।

ऑफिशियल फेसबुक ऐप इंस्टॉल करें-
सबसे पहले ऑफिशियल फेसबुक ऐप इंस्टॉल करें। जिस पर आप अपना असली फेसबुक अकाउंट चलाएंगे। यह आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिल जाएगा।
फेसबुक लाइट ऐप इंस्टॉल करें-
प्लेस्टोर से फेसबुक लाइट ऐप इंस्टॉल करें। यह फेसबुक के द्वारा साल 2015 में लॉन्च किया गया था। इस फेसबुक ऐप की एक खासियत है कि यह कम डेटा पर चलता है और इस पर आप अपना दूसरा फेसबुक अकाउंट बना सकते हैं।
दोनों ऐप में हैं लगभग समान फीचर्स-
इन दोनों ऐप में कुछ फर्क हैं। जैसे फेसबुक लाइट थोड़ा कम स्पेस लेता है और इसमें बेसिक फीचर्स मौजूद हैं, जैसे चैटिंग, न्यूज फीट, नोटिफिकेशन, फ्रेंड रिक्वेस्ट वगैरह लेकिन ओरिजनल फेसबुक ऐप की तरह सभी फीचर्स नहीं हैं। ये कम डेटा के इस्तेमाल पर भी अच्छे से चलता है। इसको आप 2 जी कनेक्शन पर भी अच्छे से चला सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








