आपकी फेसबुक फ्रेंड लिस्ट में ये औरत है, तो अभी करें डिलीट!
इन दिनों खबरों व सोशल मीडिया में एक महिला का फेसबुक अकाउंट खूब वायरल हो रहा है। महिला का ये अकाउंट किसी उपलब्धि के लिए नहीं बल्कि धोखाधड़ी के लिए चर्चा बटोर रहा है।

इस महिला का नाम है मधु शाह, इससे पहले कि हम आपको इसके बारे में कुछ बताएं, आप सबसे पहले अपना फेसबुक अकाउंट चेक करें और यदि ये महिला आपकी फ्रेंड लिस्ट में है तो इसे तुरंत डिलीट कर दें और हो सके तो ब्लॉक भी।

दरअसल मधु शाह का फेसबुक अकाउंट इसलिए चर्चाओं में है क्योंकि यह फेक अकाउंट है। इतना ही नहीं, इस महिला के फेसबुक पर एक या दो नहीं बल्कि 34 फेक फेसबुक अकाउंट हैं।
इन सभी अकाउंट में प्रोफाइल पिक्चर एक ही है , लेकिन लोकेशन अलग अलग दिखाई गई है। जानकारी के अनुसार ये अकाउंट यूजर्स की पर्सनल इनफार्मेशन चुरानेके लिए बनाए गए हैं।



साथ ही फेसबुक पर ऐसे कई अन्य फेक अकाउंट होने की संभावनाएं हैं। तो यदि आप भी फेसबुक का इस्तेमला करते हैं, और किसी की भी फ्रेंड रिक्वेस्ट आने पर यूज़ एक्सेप्ट कर लेते हैं, तो संभल जाएं। हो सकता है कि यह फेक अकाउंट हो। जिसके जरिए आपकी पर्सनल इनफार्मेशन चुराई जा रही हो।


Click it and Unblock the Notifications








