विराट कोहली के साथ सेल्फी लेने फैन्स पहुंचे ग्राउंड पर, फ़ोटो-वीडियो हुए सोशल मीडिया पर वायरल
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच फिलहाल बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन, भारत ने श्रीलंका के लिए 447 रन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए 303/9 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित की। जवाब में, मेहमान टीम की शुरुआत खराब रही, दिन का खेल खत्म होने के बाद श्रीलंका ने 1 विकेट पर 28 रन बना दिये थे लेकिन इस दौरान एक घटना घटी जिसके बाद सिक्योरिटी मैदान पर आ गयी।

खेल के दौरान विराट कोहली के साथ सेल्फी लेने पहुंचे फैन्स, फोटो सोशल मीडिया पर हुए वायरल
दरअसल श्रीलंका की दूसरी पारी के दौरान, एक असामान्य दृश्य ने सभी का ध्यान खींचा क्योंकि खेल कुछ समय के लिए अचानक रुक गया था जब तीन फैन्स स्टंप्स से कुछ क्षण पहले मैदान में घुस गए थे।
सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जो इस बात की ओर इशारा कर रही है कि तीनों में से एक भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ सेल्फी ले रहे थे। रिपोर्टों के अनुसार, फैन्स को अंततः सिक्योरिटी द्वारा बाहर खदेड़ दिया गया था, लेकिन उल्लंघन ने खिलाड़ियों की सुरक्षा पर कुछ गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।
यह घटना श्रीलंका की दूसरी पारी के छठे ओवर में हुई जब मोहम्मद शमी की गेंद पर कुसल मेंडिस को चिकित्सा सहायता दी जा रही थी। अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को करीब से देखने का मौका लेते हुए तीन फैन्स मैदान में उतरे और खिलाड़ियों की ओर भागने लगे। उनमें से एक स्लिप पर फील्डिंग कर रहे विराट कोहली के करीब पहुंचने में कामयाब रहा। और साथ में सेल्फी भी ली।
गौरतलब हो कि विराट कोहली जिन्होंने बीते महीनों सभी प्रारूपों से कप्तानी छोड़ दी थी और उसके साथ ही उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भी कप्तानी छोड़ दी थी। और एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से Virat Kohli का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड रहा है इस कारण यहाँ काफी ज्यादा फैंस हैं।
इसके बाद इस घटना के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया जैसे ट्विटर इत्यादि पर खूब शेयर किए जा रहे हैं। यहाँ पर हमने कुछ वीडियो के ट्वीट्स भी शेयर किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








