Home
Social media

Instagram ने जोड़े धमाकेदार फीचर्स, फॉलोवर्स के लिए पोस्ट कर सकेंगे हिडन स्टोरी

Instagram आज सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से एक माना जाता है। इसका इस्तेमाल सबसे अधिक रील्स शेयर करने में किया जाता है। युवाओं के बीच में ये प्लेटफॉर्म सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला ऐप है। अगर आप भी Instagram का इस्तेमाल सबसे ज्यादा यूज करते हैं, तो यह खबर आपके लिए अच्छी हो सकती है। दरअसल, Instagram ने अपने ऐप में कुछ नए फीचर्स को एड किया है। चलिए जानते हैं Instagram के नए फीचर्स के बारे में।

बता दें कि Instagram एक शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म है। लोग इसका इस्तेमाल फोटोज शेयर करने में भी करते हैं। Instagram में WhatsApp की तरह ही स्टोरी शेयर का ऑप्शन पाया जाता है। स्टोरी सेक्शन में पहले से ही कई सारे यूजफुल फीचर्स उपलब्ध थे, लेकिन अब कंपनी ने इसमें Reveal, Add Your Music, Frames और Cutouts जैसे कुछ नए और धमाकेदार फीचर्स को जोड़ा है।

Instagram अपने यूजर्स के लिए लाया धमाकेदार फीचर्स

Reveal फीचर है काफी एक्साइटेड

Instagram के नए फीचर्स से आप अपनी स्टोरी को अब पहले से ज्यादा क्रिएटिव बना सकते हैं। इसके Reveal फीचर के जरिए आप अपनी स्टोरी में अपने फॉलोवर्स के लिए हिडेन स्टोरी पोस्ट कर सकते हैं। आपको बता दें कि आपकी स्टोरी सिर्फ वही यूजर्स देख सकेंगे, जो उस पर DM करेंगे।

कैसे कर सकेंगे Reveal फीचर का इस्तेमाल

इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले स्टोरी सेक्शन में जाना होगा और वहां जाकर कोई फोटो अपलोड करनी होगी। इसके बाद आपको स्टीकर्स आइकन पर क्लिक करना होगा। स्टीकर्स आइकन पर क्लिक करते ही आपको Reveal ऑप्शन नजर आएगा।

Instagram अपने यूजर्स के लिए लाया धमाकेदार फीचर्स

इस ऑप्शन को टैप करने के बाद आपकी फोटो पीछे से ब्लर हो जाएगी और आपको उस फोटो से जुड़ा हुआ कंटेंट डालने के लिए कहा जाएगा। आपकी इस स्टोरी को सिर्फ DM करने वाले फॉलोवर्स ही देख सकेंगे।

जानें Instagram के Add Your Music के फीचर के बारे में

Instagram ने अपनी स्टोरी में अब फॉलोवर्स के लिए Add Your Music फीचर भी जोड़ दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने इंटरेस्ट के मुताबिक गाना चुनकर Instagram स्टोरी पर पोस्ट कर सकेंगे। इस फीचर की खास बात यह है कि आपके फॉलोवर्स भी इसमें गाने को जोड़ सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Instagram adds amazing features, you will be able to post hidden stories for followers
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X