गंदे और अभद्र कमेंट्स करने वालों को इंस्टाग्राम का जवाब
इंस्टाग्राम का यह बाया फीचर अभद्र कमेंट्स करने वालों को रखेगा दूर।
इंस्टाग्राम ने अपने यूज़र्स के लिए दो नए और जरुरी फीचर्स पेश किए हैं। यह नया फीचर इसलिए खास और जरुरी है क्योंकि इससे यूज़र्स पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे और अपनी बात व खुद को और भी बेहतर तरीके से सामने रख पाएंगे।

इस नए फीचर की मदद से यूज़र्स उन सभी कमेंट्स को ब्लॉक कर पाएंगे, जिससे वो असहज महसूस करते हैं। वहीं दूसरा नया फीचर स्पैम फ़िल्टर करीब 9 भाषाओं में काम करेगा। इंस्टाग्राम के जरिए शेयर किए गए एक ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि यह टूल यूज़र्स को उन फॉलोअर्स से दूर रखेगा, साथ ही जो लोग कुछ भी, भड़काने वाले कमेंट्स करते हैं उनसे भी दूर रहेंगे।

भड़काने वाले कमेंट्स को ब्लॉक करना
इस फ़िल्टर से उन भड़काने वाले कमेंट्स को ब्लॉक किया जा सकता है कि को आपके किसी पोस्ट या लाइव वीडियो पर किए गए हों। इसके अलावा अन्य कमेंट्स आपके पोस्ट में पहले कि तरह ही दिखाई देंगे। यूज़र्स अब भी कमेंट्स को डिलीट या उन्हें ऑफ कर सकते हैं।
यूज़र चाहे तो इन फ़िल्टर को ऑफ करने का ऑप्शन भी है। इसे सेटिंग मेनू में जाकर ऑफ किया जा सकता है।
कमेंट्स में स्पैम हटाना
सप्म फ़िल्टर से पोस्ट या लाइव वीडियो पर किए गए स्पैम कमेंट को ब्लॉक किया जा सकता है। इससे करीब 9 भाषाओं में लिखे स्पैम को हटाया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







