Home
Social media

अब Instagram कंटेंट एक्रॉस फॉर्मेट में View को प्राइमरी मीट्रिक बनाने की कर रहा प्लानिंग

Instagram जो कि एक फैमस रील्स क्रिएटर प्लेटफॉर्म है, लगातार अपने यूजर्स के लिए नए अपडेट लाने के लिए जाना जाता है। इस बार भी प्लेटफॉर्म ने कुछ ऐसा ही किया है। अब इंस्टाग्राम कंटेंट एक्रॉस फॉर्मेट में View को प्राइमरी मीट्रिक बनाने जा रहा है।

मल्टी-फॉर्मेट कंटेंट को बढ़ावा देने के प्रयास के चलते Meta के स्वामित्व वाले Instagram ने घोषणा की है कि 'View' रील, लाइव, फोटो, कैरोसेल और स्टोरीज सहित सभी मीडिया फॉर्मेट में प्राइमरी मीट्रिक होने जा रहा है।

Instagram कंटेंट एक्रॉस फॉर्मेट में View को प्राइमरी मीट्रिक बनाएगा

क्रिएटर अब उसी मीट्रिक का इस्तेमाल करके कंटेंट की निगरानी कर सकेंगे। इससे जुड़ी अपडेट आने वाले हफ्तों में पेश की जाएगी। Instagram के क्रिएटर अकाउंट से एक पोस्ट में इस बदलाव की घोषणा की गई है।

इससे क्या होंगे लाभ

View यह चेक करेंगे कि आपकी रील कितनी बार चली है या रिप्लाई हुई है और कितनी बार नॉन-रील किसी व्यक्ति की स्क्रीन पर शो हुई है। साथ ही View यह भी चेक करेंगे कि आपके पास Instagram पर एक ही मीट्रिक हो और आपको यह समझने में मदद करें कि आपका कंटेंट कैसा प्रदर्शन कर रहा है, फिर उसका फॉर्मेट कैसा भी क्यों ना हो।

Instagram के चीफ एडम मोसेरी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि ऐतिहासिक रूप से हमने Reels vs Other Post के लिए अलग-अलग मीट्रिक दिखाए हैं, लेकिन अब हम इसे डेवलप करना चाहते हैं, ताकि यह समझने में आसानी हो कि आपका कंटेंट फॉर्मेट की परवाह किए बिना कैसी परफॉर्मेंस दे रहा है।

एडम मोसेरी क्रिएटर्स को यह सुझाव देते हैं कि वे पर-रीच भेजे जाने वाले डेटा पर भी अपनी नजर बनाए रखें, भले ही व्यू प्राइमरी मीट्रिक हो। क्योंकि दोनों ही शायद किसी के लिए भी सबसे महत्वपूर्ण मीट्रिक है, जो कि यह समझने का प्रयास कर रहे हैं कि उनका कंटेंट कैसी परफॉर्मेंस दे रहा है।

साल 2024 की शुरुआत में Thread पर भी व्यू एक अहम मीट्रिक बन गए थे। टोटल व्यू कंटेंट देखने के लिए यूजर Threads पोस्ट पर टैप कर सकते हैं। Instagram के साथ एलन मस्क के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X भी View Count को प्राथमिकता दे रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
In an effort to promote multi-format content, Meta-owned Instagram has announced that 'View' is going to be the primary metric across all media formats, including Reels, Live, Photos, Carousel, and Stories
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X