Snapchat की टेंशन बढ़ाने की तैयारी में Instagram, पेश करने वाला है कमाल का फीचर
पॉपुलर शॉर्ट वीडियो मेकिंग और फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Instagram एक नया फीचर पेश करने की तैयारी कर रहा है, जो कि पहले Snapchat पर मौजूद था। खबरें सामने आ रही है कि इस फीचर का नाम Stories हो सकता है, जिसमें यूजर्स अपनी फोटोज और वीडियोज को 24 घंटों के लिए शेयर कर सकते हैं और बाद में वह ऑटोमैटिकली गायब हो जाएगी।
ये फीचर Snapchat की स्टोरीज जैसा ही है, जिसमें यूजर्स अपने दोस्तों और फॉलोवर्स के साथ अपने यादगार पलों को शेयर कर सकते हैं, जो कि अस्थायी होते हैं। इस फीचर के आने से Instagram यूजर्स को एक नया तरीका मिलेगा। इसकी मदद से यूजर्स अपनी स्टोरीज को शेयर कर सकते हैं।

कैसे करेगा Instagram का ये फीचर काम
Instagram का ये फीचर Snapchat के ऑटोमैटिक हिडन फीचर की तरह ही काम करेगा, जिसमें आप कोई भी मैसेज या वीडियो किसी को सेंड करते हैं, तो इस फीचर की मदद से आपका टेक्स्ट मैसेज और वीडियो खुद ब खुद गायब हो जाएंगे। आपको इन्हें मैनुअली हटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसा माना जा रहा है कि इंस्टाग्राम का ये फीचर SnapChat को कड़ी टक्कर दे सकता है।
कब तक लॉन्च होगा Instagram का नया फीचर
बता दें कि Instagram के इस फीचर के लिए आपको अभी इंतजार करना होगा। Instagram की पेरेट कंपनी Meta अपने इस Automatic Hiding Feature की फिलहाल टेस्टिंग कर रहा है। टेस्टिंग खत्म होने के बाद कंपनी इस फीचर को Android और iOS के लिए OTA के माध्यम से रिलीज करेगी। इसके बाद आप Instagram के इस फीचर का इस्तेमाल करने में सक्षम होंगे।
कई और फीचर की टेस्टिंग कर रहा है Instagram
Instagram ने घोषणा की है कि 'View' रील, लाइव, फोटो, कैरोसेल और स्टोरीज सहित सभी मीडिया फॉर्मेट में प्राइमरी मीट्रिक होने जा रहा है। क्रिएटर अब उसी मीट्रिक का इस्तेमाल करके कंटेंट की निगरानी कर सकेंगे। इससे जुड़ी अपडेट आने वाले हफ्तों में पेश की जाएगी। View यह चेक करेंगे कि आपके पास Instagram पर एक ही मीट्रिक हो और आपको यह समझने में मदद करें कि आपका कंटेंट कैसा प्रदर्शन कर रहा है, फिर उसका फॉर्मेट कैसा भी क्यों ना हो।
इन सब के अलावा Instagram पर यूजर्स को एक नया एक्सपीरिंयस मिलने वाला है। पहले प्लेटफॉर्म यूजर्स कैरोसेल पोस्ट में अधिक से अधिक 10 फोटो और वीडियो ही शेयर कर सकते थे, लेकिन अब इसकी संख्या बढ़ाकर 20 कर दी गई है। यानी की नए अपडेट के बाद से यूजर्स इसमें एक साथ 20 फोटोज और वीडियोज को शेयर करने में सक्षम होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








