अब Instagram पर AI से बना सकेंगे खुद की प्रोफाइल पिक्चर!, जानें कैसे होगा ये संभव?
Instagram में नए फीचर्स पेश होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसके बारे में जानकर आपको थोड़ी सी हैरानी जरूर होगी। दरअसल, कंपनी एक नए Artificial Intelligent (AI) फीचर पर काम कर रही है, जो यूजर्स को प्रोफ्राइल क्रिएट करने की सुविधा देगा।
Meta का स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म यूजर्स के लिए एक ऐसे फीचर को लेकर आने वाला है, जो कि यूजर्स को AI का इस्तेमाल करके नई प्रोफाइल पिक्चर जनरेट करने के लिए एआई मॉडल यूज करने की परमिशन देगा। फिलहाल इस फीचर के बारे अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

कैसा काम करेगा ये नया फीचर
डेवलपर एलेसेंड्रो पलुजी को इंस्टाग्राम ऐप पर इस फीचर से जुड़े कुछ सबूत मिले हैं और थ्रेड्स पर एक पोस्ट में उन्होंने इसके बारे में जानकारी भी शेयर की है। Instagram पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर अपडेट करते समय उन्हें एक नया मेन्यू ऑप्शन नजर आया था, जो AI प्रोफाइल पिक्चर क्रिएट करने का ऑप्शन दे रहा था। उन्होंने इसका एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था।
फिलहाल ये कहना थोड़ा कठिन हैं कि ये फीचर कैसा होगा और कैसे काम करेगा, क्योंकि अभी भी यह फीचर टेस्टिंग फेज में हैं। जानकारी के मुताबिक, इंस्टाग्राम का नया फीचर Meta के Llama लार्ज लैंग्वेज मॉडल पर आधारित होगा। यह फीचर दो तरीके से काम करेगा, जिसमें यह यूजर्स को टेक्स्ट-बेस्ड प्रॉम्प्ट का यूज करके स्क्रैच से एआई पिक्चर जनरेट करेगा या फिर एआई का यूज करके करेंट प्रोफाइल पिक्चर को अलग-अलग स्टाइल में एडिट करेगा।
ऐसा पहली बार नहीं है कि मेटा इस प्लेटफॉर्म पर एआई फीचर को पेश करने की प्लानिंग कर रहा है। इससे पहले भी इसमें कई AI फीचर्स जोड़े जा चुके हैं। इंस्टाग्राम पहले से ही स्टैंडअलोन चैट के साथ-साथ ग्रुप चैट के रूप में अपने चैटबॉट Meta AI का एक्सेस देता है।
DM मैसेज के लिए कंपनी द्वारा एआई रीराइट फीचर की शुरुआत की गई थी। इस फीचर की मदद से यूजर्स को दूसरे यूजर्स को भेजे जा रहे मैसेज की टोन को रीराइट करने और चेंज करने की अनुमति मिलती है। अब देखना यह है कि कंपनी कब तक इस नए फीचर को लेकर आती है और इससे यूजर्स को कितना लाभ होगा।


Click it and Unblock the Notifications








