Home
Social media

Instagram ने लॉन्च किए कई सारे फीचर्स, यूजर्स के एक्सपीरियंस को बनाएंगे मजेदार

शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Instagram अपने यूजर्स के लिए एक साथ कई सारे फीचर्स लेकर आया है। Meta ने Instagram पर मौजूद नोट्स फीचर के लिए 3 नए अपडेट पेश किए हैं, जिससे यूजर्स को नए पोस्ट करने और अपने दोस्तों से कनेक्ट होने में आसानी होगी।

Meta ने इस प्लेटफॉर्म में एक प्राइवेट फीचर भी पेश किया है। इस प्राइवेट फीचर की खास बात यह है कि अगर कोई आपके क्लॉज फ्रेंड्स की लिस्ट में एड नहीं है, तो वह आपको मैसेज नहीं कर सकता है। कंपनी का कहना है कि इस फीचर को खासतौर पर बच्चों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है।

Instagram ने लॉन्च किए कई सारे बेहतरीन फीचर्स

Instagram नोट्स में आए नए फीचर

बता दें कि Instagram ने नोट्स फीचर को अपने यूजर्स के लिए दिसंबर 2022 में लॉन्च किया था। यह फीचर कंपनी ने फ्रेंड्स और करीबीयों के बीच अपने थोट्स को शेयर के करने के लिए जोड़ा था। Instagram का यह फीचर डायरेक्ट मैसेज में ही मिल जाता है।

लेकिन अब नोट्स में सवाल का ऑप्शन भी एड किया जाएगा, जिसमें नोट्स पर लिखे गए सवालों पर फॉलोवर्स डबल टैप करके क्विक रिएक्शन भी दे सकेंगे। इसके अलावा नोट्स में '@' के साथ आप अपने फॉलोवर्स को टैग भी कर पाएंगे। जैसे ही आप इसमें किसी फॉलोवर को टैग करेंगे, वैसे ही उसके पास नोटिफिकेशन आएगा।

Instagram में आया सेफ्टी फीचर

कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म में सेफ्टी फीचर भी लॉन्च किया है, जो कि बूलिंग और ट्रोलिंग को रोकने में मदद करेगा। इस फीचर को ऑन करने के बाद अन-नॉन पर्सन आपको मैसेज नहीं कर सकेंगे। इस फीचर को ऑन करने के लिए आपको सेटिंग और एक्टिविटी में Limit Interactions में जाना होगा। वहां जाकर आप सेफ्टी फीचर को ऑन कर अपने अकाउंट को सिक्योर कर सकते हैं।

Threads में भी आया नया फीचर

Meta ने अपने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Threads में भी एक नया फीचर जोड़ा है। इस फीचर के आने के बाद से Threads को TweetDeck की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Instagram launched many features that will make the user experience fun
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X