Home
Social media

सुशांत सिंह राजपूत का इंस्टाग्राम अकाउंट बना उनका स्मारक

सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने पूरे देश को हैरान कर दिया है और आत्महत्या की बात सुनकर तो पूरे देश को सदमा लग गया है। सुशांत सिंह राजपूत सिर्फ 34 साल के थे और इस उम्र में ही उन्होंने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इस बात को सुनकर कोई विश्वास नहीं कर पा रहा है। 14 जून को उनकी मौत के बाद से सोशल मीडिया पर सुशांत के बारे में काफी चर्चाएं हो रही हैं।

सुशांत सिंह राजपूत का इंस्टाग्राम अकाउंट बना उनका स्मारक

सुशांत का इस्टाग्राम

पूरी दुनिया के लोग सुशांत सिंह राजपूत के सोशल मीडिया अकाउंट्स को बार-बार देख रहे हैं। सुशांत का सोशल मीडिया अकाउंट उनके लिए स्माकर या म्यूज़िम का काम कर रहा है। सुशांत ने अपना आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट इंस्टाग्राम पर किया था। उस पोस्ट में उन्होंने अपनी मां को याद किया था। इस वजह से इंस्टाग्राम ने सुशांत सिंह राजपूत के ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर Remembering टैग को जोड़ा है। अब इंस्टाग्राम ने सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट को स्मारक बना दिया गया है और इस तरह के खाते किसी के जीवन को याद करने और उनके बारे में जानने के लिए काफी अच्छे हैं।

उधर सुशांत सिंह राजपूत के मौत के रहस्य को पुलिस ढूंढने में लगी है। पुलिस पता लगा रही है कि क्या उन्होंने खुद अ्पनी मर्जी से सुसाइड किया या उनके ऊपर ऐसा करने के लिए किसी ने दबाव बनाया है। पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के इंस्टाग्राम अकाउंट, फेसबुक अकाउंट और ट्विटर समेत सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी छान रही है।

मुंबई पुलिस की पूछताछ जारी

मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मैटर में उनकी फ्रेंड और एक्ट्रैस रिया चक्रबर्ती से 10 घंटे तक पूछताछ की है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि पुलिस ने रिया से क्या-क्या पूछताछ की है। इस मामले में ना तो पुलिस ने अभी तक कुछ बताया है और ना ही रिया ने। रिया के बारे में अफवाह थी और है भी वो सुशांत की गर्लफ्रेंड थी।

मुंबई पुलिस के डीसीपी अभिषेक ट्रिमुख ने मीडिया को बताया कि, रिया के अलावा पुलिस ने सुशांत के करीबी दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छबरा को भी समन किया था और पूछताछ के लिए बुलाया था। उन्होंने अपने बयान मेंकहा कि सुशांत ने अपने बर्थडे में उन्हें बुलाया था। मुकेश ने कहा कि सुशांत एक अच्छे एक्टर थे।
और उनके काफी अच्छे दोस्त भी थे।

मुकेश छबरा ने बताया कि उन्होंने Dil Bechara को डायरेक्ट किया है, जो एक हॉलीवुड फिल्म 'The Fault in our Stars' की रिमेक है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के जरिए सुशांत आखिरी बार ऑन स्क्रीन पर दिखाई देंगे। इस फिल्म की रिलीज़ 20 मई को की जानी थी लेकिन COVID-19 की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण इस फिल्म की रिलीज़ लेट हो गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Sushant's social media account is working as a smoker or music for him. Sushant made his last social media post on Instagram. In that post he remembered his mother. For this reason, Instagram has added the Remembering tag on Sushant Singh Rajput's official Instagram account.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X