Home
Social media

Instagram का नया क्रिएटिव फीचर आपकी स्टोरी पर बढ़ाएगा एंगेजमेंट, मिलेगा नया एक्सपीरियंस

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram दुनियाभर के करोड़ों लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। अपने द्वारा पेश की जा रही सुविधाओं की वजह से इसकी लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। साथ ही इस लोकप्रियता को बरकरार रखने के लिए Instagram अपने यूजर्स को आकर्षित करने के लिए नए-नए फीचर्स को अपने ऐप में जोड़ रहा है। हाल ही में इसमें एक और नए फीचर को जोड़ने की जानकारी सामने आई है।

दरअसल, Instagram ने अपने यूजर्स के अनुभव को दिलचस्प बनाने के लिए स्टोरीज और रील्स के लिए नए इंटरएक्टिव स्टिकर्स लॉन्च किए हैं। इन स्टिकर्स की मदद से यूजर्स ज्यादा क्रिएटिव तरीके से चीजें शेयर कर सकते हैं और अपने फॉलोअर्स के साथ जुड़ सकते हैं। चलिए जानते हैं Instagram के इस क्रिएटिव फीचर के बारे में।

Instagram का नया क्रिएटिव फीचर आपकी स्टोरी पर बढ़ाएगा एंगेजमेंट

क्या है Instagram का नया फीचर

Instagram का ये स्टिकर्स यूजर्स और फॉलोवर्स के बीच इंटरैक्शन को बढ़ावा देने में मदद करेगा। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आप स्टोरी बनाते समय स्टिकर आइकॉन दबाएं या फिर Reveal ऑप्शन का चयन कर सकते हैं। इसके बाद आप चीज के बारे में हिंट लिखें, जिसे आप हाइड करना चाहते हैं। स्टोरी लगाने के बाद उसे देखने वाले लोग सिर्फ आपको डायरेक्ट मैसेज भेजकर ही छिपी हुई चीज को देख सकेंगे। यह फीचर उन लोगों के लिए ज्यादा लाभदायक होगा, जो कि अपनी स्टोरीज पर ज्यादा इंगेजमेंट बढ़ाना चाहते हैं।

इस फीचर की मदद से आप अपने कैमरा रोल से किसी फोटो या वीडियो के हिस्से को काटकर सिस्टम बना सकते हैं और उन्हें स्टोरीज या रील्स में यूज कर सकते हैं। इस फीचर का यूज करना बेहद ही आसान है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आप जिस चीज का स्टिकर बनाना चाहते हैं, उस पर अपनी उंगली से टैप करके इस्तेमाल कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Instagram's new creative feature will increase engagement on your story, you will get a new experience
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X