Home
Social media

Jyoti Malhotra vs Seema Haider: कौन कमाता है कंटेंट क्रिएशन से ज्यादा पैसे; किसके हैं YouTube पर ज्यादा फॉलोवर

Jyoti Malhotra vs Seema Haider YouTube Earning: सोशल मीडिया से अर्निंग आजकल आम बात हो गई है। चाहे इंस्टाग्राम हो या फेसबुक, लोग इससे पैसे कमा रहे हैं। ऐसे में YouTube भी अब केवल एक वीडियो प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि यह एक बड़ा कमाई का जरिया बन चुका है। बहुत से क्रिएटर्स इसके जरिए न सिर्फ फेमस हो रहे हैं बल्कि अच्छा-खासा मुनाफा भी कमा रहे हैं।

इस लिस्ट में दो ऐसे चेहरे भी शामिल हैं, जो आजकल काफी चर्चा में हैं। हम चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स सीमा हैदर और ज्योति मल्होत्रा की बात कर रहे हैं। हालांकि दोनों का बैकग्राउंड और कमाई के तरीके बिल्कुल अलग हैं, लेकिन 2025 में दोनों किसी न किसी वजह से सुर्खियों में हैं। यहां हम जानेंगे कि ये दोनों कंटेंट क्रिएटर यूट्यूब के जरिए कैसे और कितने पैसे कमा रही हैं। साथ ही यूट्यूब पर उनके कितने फॉलोवर्स हैं।

Jyoti Malhotra vs Seema Haider:  किसकी है ज्यादा अर्निंग और फॉलोवर्स

क्यों चर्चा में हैं ये कंटेंट क्रिएटर्स?

सबसे पहले सीमा हैदर की बात करते हैं, जो पाकिस्तान से 2023 में अवैध रूप से नेपाल के जरिए भारत आई थीं और अब भारत में अपने पति सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। जब वे पाकिस्तान से आई थीं तो काफी लंबे समय तक मीडिया की सुर्खियों में रहीं। फिलहाल वे YouTube पर फैमिली और लाइफस्टाइल से जुड़ी वीडियो बनाती हैं।

हालांकि हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है, जिससे सीमा का भविष्य भी कुछ तय नहीं हो पा रहा है।

ज्योति मल्होत्रा की बात करें तो फिलहाल वह सुर्खियों में छाई हुई हैं, क्योंकि उन पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप लगे हैं। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई और इसके बाद उनके सभी ब्रांड डील्स और वीडियो अपलोड पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। बता दें कि ज्योति 'Travel with Jo' नाम से एक फेमस ट्रैवल चैनल चलाती हैं।

कंटेंट स्टाइल और ऑडियंस

ज्योति मल्होत्रा का चैनल भारत और पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों की यात्रा पर आधारित है, जिसमें बॉर्डर क्रॉसिंग, लोकल एक्सपीरियंस और सोलो ट्रैवल की स्टोरीज होती हैं। उनका कंटेंट उन ऑडियंस को पसंद आता है जो एडवेंचर और एक्सप्लोरेशन में दिलचस्पी रखते हैं।

सीमा हैदर और उनके पति सचिन मीणा कई चैनल्स पर डेली लाइफ, त्योहारों की तैयारियां और कपल व्लॉग्स जैसे वीडियो अपलोड करते हैं। उनकी ऑडियंस उन लोगों की है, जो फैमिली-ओरिएंटेड और हल्के-फुल्के वीडियोज पसंद करते हैं।

सब्सक्राइबर और अर्निंग

सीमा और सचिन के कुल मिलाकर 6 YouTube चैनल हैं, जिन पर कुल 17 लाख (1.7 मिलियन) से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं ज्योति मल्होत्रा के 'Travel with Jo' चैनल पर लगभग 3.8 लाख (382,000) सब्सक्राइबर्स हैं और Instagram पर भी उनके 1.39 लाख फॉलोवर्स हैं।

कमाई के मामले में, ज्योति पहले हर महीने लगभग 2-3 लाख रुपये कमा रही थीं, लेकिन उनकी गिरफ्तारी के बाद यह आय लगभग शून्य हो चुकी है। दूसरी ओर, सीमा हैदर अभी भी 80,000 से 1 लाख रुपये मासिक कमाई कर रही हैं, जिसमें विज्ञापन, ब्रांड प्रमोशन और लाइव डोनेशन शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X