Instagram पर रील को पब्लिक करने से पहले ही जाने उसकी परफॉर्मेंस, बहुत जल्द आ रहा है नया अपडेट
Instagram आए दिन अपने यूजर्स के लिए कुछ न कुछ नया अपडेट्स लेकर आता रहता है। अब इंस्टाग्राम फोटो-वीडियो शेयरिंग फीचर पर कर रहा है। इसके साथ ही Instagram एक Trial Reels फीचर लाने पर भी विचार कर रहा है।
Instagram पर अगर आप रील्स अपलोड करना पसंद करते है और बार-बार आप यह भी चेक करते हैं कि आपकी रील्स पर कितने व्यूज आए है। साथ ही अपनी रील्स को वायरल करने के लिए ट्रेंडिंग सॉन्ग या फिर कॉन्सेप्ट का भी इस्तेमाल करते हैं।

ऐसे में इतनी मेहनत करने के बाद भी अगर आपकी रील्स पर व्यूज नहीं आते हैं, तो मन उदास हो जाता है। लेकिन अब Instagram पर आप अपनी रील को अपलोड करने से पहले ही जान सकेंगे कि इस पर कितने व्यूज आने की संभावना है।
रील के व्यूज को पहले से ही कैसे कर सकते हैं पता
दरअसल, इंस्टाग्राम Trial Reels फीचर पर काम कर रहा है। यह फीचर बड़ा काम का होगा। क्योंकि यह यूजर को पब्लिक के सामने रील आने से पहले ही उसकी परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी देगा कि उस पर कितने व्यूज आ सकते हैं। इस फीचर की खासियत यह है कि इसमें रील पब्लिकली पोस्ट नहीं होगी और यूजर अपने रील की परफॉर्मेंस को चेक कर सकता है।
कैसे काम करेगा Trial Reels फीचर
जिस प्रकार आप रील एडिट करने के बाद उसे ड्राफ्ट करते हैं, ठीक वैसे ही इसमें आप रील अपलोड होने से पहले Pre-Insight View देख सकते हैं। अगर आपको रील की परफॉर्मेंस मन मुताबिक नजर आ रही है, तो आप उसे वहीं से डायरेक्ट पोस्ट भी कर सकेंगे। लेकिन अगर आप 24 घंटे के भीतर रील अपलोड नहीं करते हैं, तो रील ऑटोमैटिक डिलीट हो जाएगी।
क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स की होगी मौज
Trial Reels का फायदा सबसे अधिक क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स को होगा। इस फीचर की मदद से वह अपने कंटेंट की परफॉर्मेंस के बारे में जान सकेंगे। बता दें कि Trial Reels फीचर अभी तक अपडेट नहीं हुआ है। इस फीचर की अभी Instagram द्वारा टेस्टिंग की जा रही है। लेकिन Instagram इसे बहुत जल्द अपने यूजर्स के लिए रोलआउट करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








