Home
Social media

Twitter Trend : जाने क्यों Twitter पर कर रहा है #MumbaiRains इतना ट्रेंड

चिलचिलाती गर्मी में थोड़ी राहत तब मिली जब गुरुवार, 9 जून को मुंबई के कुछ हिस्सों ( बोरीवली, गोरेगांव और पवई ) में प्री-मानसून बारिश की बौछारें हुई,बस फिर क्या था यह कुछ ही देर में ट्विटर पर #MumbaiRains ट्रेंड करने लगा। नेटिज़न्स ने ट्विटर पर कई Hilarious Tweets और Memes की बौछार कर दी।

Twitter Trend : जाने क्यों Twitter पर कर रहा है #MumbaiRains इतना ट्रेंड

मुंबईवासियों ने ट्वीट कर प्री-मानसून की बारिश देखने पर खुशी जाहिर की है। कुछ ट्विटर यूजर्स ने आसमान में बादल छाए रहने और भारी बारिश के वीडियो और तस्वीरें शेयर की , जबकि अन्य लोगों ने इस अवसर पर Hilarious Tweets और Memes साझा किए ।

चलिए डालते है एक नजर इन Hilarious Tweets और Memes पर....

तापमान हुआ 44 डिग्री पार

इस महीने की शुरुआत में, विदर्भ क्षेत्र के चंद्रपुर में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में कम से कम 40 शहरों और कस्बों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और उससे अधिक दर्ज किया गया।
मानसून की शुरुआत मुंबई से पहले कोंकण और गोवा क्षेत्र में होने की उम्मीद है, जो 11 जून को होने की उम्मीद है। 15 जून के बाद वित्तीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में मानसून की बारिश तेज होने की उम्मीद है।

Abhijit Modak (Weather Enthusiast ) जो कोंकण वेदर ब्लॉग चलाते है " उन्होंने कहा कि पिछले महीने, केरल और महाराष्ट्र के लिए जल्दी शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रसार के कारण स्थिति बदल गई। इस सप्ताहांत के लिए, IMD ने अलग-अलग स्थानों पर गरज , बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ 'येलो' अलर्ट जारी किया है।

क्या आप भी मुंबई या किसी और शहर की बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं? नीचे कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं ।

 
Best Mobiles in India

English summary
There was some respite from the scorching heat when some parts of Mumbai (Borivali, Goregaon and Powai) received pre-monsoon rain showers on Thursday, June 9, just what it was, soon #MumbaiRains started trending on Twitter. Netizens flooded Twitter with many hilarious tweets and memes
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X