Home
Social media

रियान पराग की तरह कहीं आपकी भी Youtube सर्च हिस्ट्री ना हो जाए वायरल, इस ट्रिक से करें स्टॉप

IPL के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले बल्लेबाज रियान पराग से जुड़ी एक जानकारी पूरी दुनिया के सामने रिवील हो गई है, जिसकी वजह से वे एक ट्रेंड बन गए हैं। दरअसल, रियान पराग की Youtube हिस्ट्री सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसकी वजह से विवाद होता हुआ नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर रियान पराग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कुछ सर्च करते हैं, तो उनकी चैट हिस्ट्री सबके सामने आने लगती है। चलिए रियान पराग के इस मामले को विस्तार से जानते हैं।

अपनी Youtube सर्च हिस्ट्री को इस ट्रिक्स से करें स्टॉप

रियान पराग की Youtube हिस्ट्री हुई वायरल

रियान पराग की Youtube हिस्ट्री सोशल मीडिया पर हवा की तरह फैल रही है। उनकी यूट्यूब सर्च हिस्ट्री के वायरल हो रहे वीडियो में अनन्या पांडे और सारा अली खान के हॉट वीडियोज के कीवर्ड सर्च में देखे जा सकते हैं। ऑनलाइन लीक हुई जानकारी के बाद से रियान पराग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

कहां से शुरू हुआ मामला

रियान पराग ने कल अपने Youtube पर गेमिंग सेशन के दौरान लाइव स्ट्रीम शुरू की थी। इसमें वह कॉपीराइट फ्री म्यूजिक सर्च कर रहे थे। तभी उनकी सर्च हिस्ट्री सामने आने लगी। इस दौरान रियार पराग अपनी स्क्रीन को छुपाना भूल गए और पराग के म्यूजिक सर्च करने पर कई कीवर्ड नजर आने लगे। इसमें सबसे टॉप पर सारा अली खान और अनन्या पांडे हॉट जैसे कीवर्ड दिखाई दे रहे थे। इसके बाद पराग से जुड़ा ये स्क्रीनशॉट और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा।

अपनी Youtube सर्च हिस्ट्री को इस ट्रिक्स से करें स्टॉप

Youtube पर ऐसे बंद करें सर्च हिस्ट्री

रियान पराग की सर्च हिस्ट्री वायरल होने के बाद अब आप भी इस सोच में पड़ गए होंगे कि कहीं हमारी भी चैट हिस्ट्री वायरल ना हो जाए, तो यहां हमने आपके लिए समाधान निकाला है, ताकि आप इस तरह की मुसीबत से बाहर आ सकें। इसके लिए हमारे द्वारा दी गई गई स्टेप्स को फॉलो करें।

यदि आप डेस्कटॉप पर Youtube का इस्तेमाल करते हैं, तो सर्च हिस्ट्री को प्राप्त करने के लिए 'My Activity' पेज पर जाएं। My Activity पेज पर आप अपनी सर्च हिस्ट्री के साथ वह वीडियो देख सकते हैं, जिसे आपने अपने प्लेटफॉर्म पर खोजा है।

Youtube पर सर्च हिस्ट्री को रिकॉर्ड करने से रोकने के लिए इस ऑप्शन को बंद करें। ऑप्शन को बंद करने के बाद Youtube आपके लिए सर्च हिस्ट्री की रिकॉर्डिंग रोक देगा।

मोबाइल पर इस तरीके से करें बंद

वहीं अगर आप एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स हैं तो आपको अपनी Youtube पर सर्च हिस्ट्री को रिकॉर्ड करने से रोकने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

सबसे पहले आपको प्रोफाइल पिक्चर को टैप करना होगा। इसके बाद सेटिंग्स में जाना होगा। अपनी सर्च हिस्ट्री को मैनेज करने के लिए स्क्रीन को नीचे की ओर स्क्रॉल करें। इसके बाद Save Your Youtube History ऑप्शन पर क्लिक करें और Search On Youtube ऑप्शन को अनचेक करें। इस प्रोसेस को कम्प्लीट करने के बाद Youtube सर्च हिस्ट्री को रिकॉर्ड करने से रोक देगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Like Riyan Parag, your YouTube search history also goes viral, stop it with this trick
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X