Home
Social media

X पर अब लाइवस्ट्रीमिंग नहीं होगी आसान, Elon Musk फिर से करने जा रहे प्लेटफॉर्म की पॉलिसी में बदलाव

Elon Musk लगातार अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X में यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए अपडेट्स लेकर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले मस्क ने X पर नया फीचर पेश किया है, जिसका नाम 'Private Like' फीचर है। मिली जानकारी के मुताबिक यह फीचर X पर आपके लाइक को डिफॉल्ट रूप से हाइड कर देता है।

अब Elon Musk ने एक्स को लेकर नया ऐलान किया है, जिसमें बताया गया है कि लाइवस्ट्रीमिंग सुविधा जल्द ही केवल प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगी। इस नए अपडेट के अनुसार, सामान्य एक्स यूजर्स प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीमिंग नहीं कर सकेंगे। फिलहाल X की तरफ से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह परिवर्तन कब से लागू होने जा रहा है, लेकिन मस्क का कहना है कि यह जल्द ही लागू होगा।

अब X पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए चुकाने होंगे पैसे, ये होंगे बदलाव

लाइव जारी रखने के लिए प्रीमियम में करें अपग्रेड

X के ऑफिशियल लाइव प्रोफाइल ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जल्द ही सिर्फ प्रीमियम सब्सक्राइबर्स ही X पर लाइवस्ट्रीमिंग कर सकेंगे। इसमें एक्स इंटिग्रेशन वाले एन्कोडर से लाइव जाना भी शामिल होगा। अगर आप अपना लाइव जारी रखना चाहते हैं, तो इसके लिए प्रीमियम में अपग्रेड करें। इसके अलावा अब यूजर्स एक्स इंटिग्रेशन वाले एन्कोडर प्लेटफॉर्म पर भी लाइव स्ट्रीमिंग शुरू नहीं कर सकेंगे।

ऐसा करने वाला पहला प्लेटफॉर्म होगा X

बाकी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram, Facebook, YouTube और TikTok पर लाइवस्ट्रीमिंग के लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता नहीं होती है। इसलिए लाइवस्ट्रीमिंग के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की मांग करने वाला X एकमात्र प्लेटफॉर्म बन जाएगा।

वर्तमान में क्या है प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की कीमत

एक्स का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन वेब पर 215 रुपये महीने से शुरु होता है और प्रीमियम प्लस टियर के लिए 1,133 रुपये तक जाता है। इस बदलाव के साथ ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि प्लेटफॉर्म प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की कीमत को बढ़ा सकता है।

इसी के साथ X के द्वारा उठाया गया यह कदम उन यूजर्स को प्रभावित कर सकता है, जो कि लाइवस्ट्रीमिंग का यूज कर अपने विचार को शेयर करते हैं या अपने फॉलोवर्स के साथ लाइव बातचीत करते हैं। लेकिन अब से लाइव जाने प्रत्येक यूजर्स को प्रीमियस सब्सक्रिप्शन लेने के लिए पेमेंट करना होगा, जिसकी वजह से कुछ यूजर्स के एक्स को छोड़कर जाने की संभावना भी बन सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Live streaming will no longer be easy on X, Elon Musk is going to change the platform's policy again
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X