जब लड़की के सवाल का जवाब नहीं दे पाए जुकरबर्ग!
भारत में अपनी दूसरी अधिकारिक विजिट के दौरान फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग बुधवार को दिल्ली आईआईटी टाउनहॉल क्यूएंडए सत्र में पहुंचे। वहां आईआईटी दिल्ली के छात्र मौजूद थे। जुकरबर्ग भी अपने कार्यक्रम के लिए ठीक समय पर वहां पहुँच गए थे।
टाउनहॉल में क्यूएंडए सत्र के दौरान छात्रों ने ज़ुकरबर्ग से कई सवाल किए। इसी बीच एक छात्रा ने ज़ुकरबर्ग से सवाल किया कि कैंडी क्रश की रिक्वेस्ट आना हम कैसे रोक सकते हैं? इस जवाब को सुनते ही टाउनहॉल में मौजूद सभी लोग हंसने लगे। ज़ुकरबर्ग ने भी इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, हम उन फीचर्स पर काम कर रहे हैं जिसके बाद लोगों को कैंडी क्रश रिक्वेस्ट आना बंद हो जाएगी।
एक और छात्र ने जुकरबर्ग से पूछा आप भारत में इतनी रूचि क्यों रखते हैं? तो जुकरबर्ग बोले भारत फेसबुक के लिए एक बड़ा और अहम बाजार है। अभी भी भारत में कई लोगों के पास इंटरनेट नहीं है। इंटरनेट का न होना यहां पर एक अर्थव्यवस्था को विकसित करने का बेहतर मौका है। अभी 130 मिलियन लोग फेसबुक का प्रयोग भारत में कर रहे हैं। लेकिन चार बिलियन लोग अभी तक इंटरनेट से दूर हैं। इन लोगों को इंटरनेट से जोड़ना एक बड़ी बात और हम यह कर सकते हैं।
जुकरबर्ग के बारे में जानें ये ख़ास बातें--
जुकरबर्ग के बारे में जानें ये ख़ास बातें
जब फेसबुक अस्तित्व में नहीं आया था, उससे पहले ही इन्हें हावर्ड यूनिवर्सिटी से निकाल दिया गया था। तब किसे पता था कि यह जल्द ही एक अरबपति बन जाएंगे। इनके अलावा ऐसे कई ड्राप आडट थे, जो कि अरबपति बने। उनमें से बिल गेट और स्टीव जॉब भी शामिल थे।
जुकरबर्ग के बारे में जानें ये ख़ास बातें
मार्क जुकरबर्ग सबसे दुनिया के सबसे कम उम्र में बनने वाले अरबपति हैं। फेसबुक की आपार सफलता ने इन्हें यह पहचान दिलाई है।
जुकरबर्ग के बारे में जानें ये ख़ास बातें
3. मार्क जुकरबर्ग का जन्म 14 मई, 1984 को व्हाइट प्लेन न्यूयार्क में हुआ था, उन्होंने हार्वड यूनीवर्सिटी से बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी।
जुकरबर्ग के बारे में जानें ये ख़ास बातें
यह 28 वर्षीय फेसबुक का सीइओ कलर ब्लाइंड की बीमारी से पीडित है। तभी तो इन्होंने अपनी साइट के लिये गहरे नीले रंग का प्रयोग किया है, जिससे इन्हें देखने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
जुकरबर्ग के बारे में जानें ये ख़ास बातें
दुनियां की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक के संस्थापक मार्क ज्यूकरबर्ग का पूरा नाम मार्क इलयट जुकरबर्ग है।
जुकरबर्ग के बारे में जानें ये ख़ास बातें
यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान ही मार्क ने एक वेबसाइट शुरु की जिसका नाम "फेसमैश" था। इस साइट ने कॉलेज में तो कोई खास कमाल नहीं दिखाया लेकिन जब मार्क ने इसी साइट को Facebook.com के नाम से पबलिक में लांच किया तो इसने धमाल मचा दिया।
जुकरबर्ग के बारे में जानें ये ख़ास बातें
फोब्स पत्रिका के अनुसार मार्क जुकरबर्ग दुनियां के 14 वें सबसे अमीरि व्यक्ति हैं।
जुकरबर्ग के बारे में जानें ये ख़ास बातें
मार्क जुकरबर्ग अपनी 27 वर्षीय गर्लफ्रेंड प्रिसिला चान के साथ अपने कैलिफोर्निया स्थित घर पर एक निजी समारोह में शादी की थी। जुकरबर्ग द्वारा पोस्ट की गई शादी की फोटो को पोस्ट करने के 30 मिनट के भीतर 131000 लोगों ने पसंद किया है।
जुकरबर्ग के बारे में जानें ये ख़ास बातें
मार्क जुकरबर्ग ने इबोला रोकथाम के लिए 2.5 करोड़ डॉलर दान किए थे।
जुकरबर्ग के बारे में जानें ये ख़ास बातें
कम उम्र में ही प्रोग्रामिंग करने लगे थे इसके लिए उनके पिता ने डेविड न्यूमैन को ट्यूशन पढ़ाने के लिए हायर किया था। इसके अलावा हाई स्कूल में ही उनके पिता ने प्रोग्रामिंग स्कूल में मार्क का एडमीशन करा दिया था।


Click it and Unblock the Notifications








