Home
Social media

Instagram पर शुरू हुई Meta AI की टेस्टिंग, यूजर्स को होंगे कई फायदे

हाल ही में ऐसी खबर आई थी कि Meta ने Whatsapp में Meta AI की टेस्टिंग शुरू कर दी है। अब खबरें आ रही हैं कि Whatsapp के बाद मेटा ने Instagram पर भी अपने जेनरेटिव AI Chatbot की टेस्टिंग शुरू कर दी है, जिसे यूजर्स सर्च बार के जरिए यूज कर सकेंगे। इसी के साथ ही Instagram में Meta AI Image जनरेट करने वाले यूजर्स सवालों के जवाब देने और अन्य चीजों को करने में माहिर हो सकेंगे।

Meta द्वारा जारी किए गए एक स्टेटमेंट से पता चला है कि जनरेटिव एआई पावर्स एक्सपीरियंस अलग-अलग चरणों में डेवलपमेंट फेज में हैं और लिमिटेड कैपेसिटी में इसकी पब्लिकली टेस्टिंग भी की जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा मेन सर्च बार में अपने AI Chatbot की टेस्टिंग कर रहा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चैटबॉट Instagram DM Search Bar में नजर आया है।

Instagram पर शुरू हुई Meta AI की टेस्टिंग

रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि मेटा एआई आइकन पर क्लिक करने से उन्हें डायरेक्ट अपने डीएम से चैटबॉट के साथ बाचतीच करने का ऑप्शन प्राप्त होता है, ठीक वैसे ही जैसे किसी दोस्त के साथ चैट करते समय ऑप्शन मिलता है। इस नए फीचर को लेकर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि Meta का AI Chatbot उन्हें किसी स्पेसिफिक विषय पर रील्स को नेविगेट करने में भी मदद कर सकता है। वहीं इस फीचर के आने से यूजर्स को अब इंस्टाग्राम सर्च के भरोसे नहीं रहना होगा।

आपको बता दें कि मेटा ने AI मॉडल को Whatsapp के बीटा यूजर्स के लिए जारी कर दिया है और आने वाले समय में इसे Whatsapp के सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा। साथ ही Meta इस फीचर को इंस्टाग्राम में जोड़ने के प्रयास में भी जुट गया है। इसके अलावा Meta एक अलग तरह की प्लानिंग में भी लगा हुआ है।

दरअसल, Meta AI रिसर्च के वाइस प्रेसीडेंट जोएल पिनाऊ ने बताया है कि उनकी कंपनी AI को इंसानों की तरह बात करने, प्लानिंग करने, रीजनिंग करने और मेमोरी को डेवलप करने में सक्षम बनाने पर काम कर रही है। वहीं जिस स्पीड से मेटा अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को AI से कनेक्ट करने की भरपूर कोशिश में लगा हुआ है, उसके हिसाब से यह जल्द ही अपनी प्लानिंग को कम्पलीट करने में कामयाब हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Meta AI testing started on Instagram, users will get many benefits
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X