अब Instagram पर भी एड बनेंगे जी का जंजाल, Meta कर रहा है नए फीचर की टेस्टिंग
शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म Instagram कंटेंट क्रिएटर के लिए एक गुड न्यूज लेकर आया है। बता दें कि Instagram पर अब विज्ञापन दिखना शुरू हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, अब Instagram पर स्किप ना किए जाने वाले विज्ञापन दिखने शुरू हो गए हैं।
कई यूजर्स का इस पर कहना है कि Instagram पर उन्हें 3 से 5 सेकंड तक के एड ब्रेक नजर आ रहे हैं। वहीं ऐसा माना जा रहा है कि फिलहाल Meta इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।

विज्ञापन दिखाने का नया तरीका
Meta और Instagram ने विज्ञापन पर ऑफिशियली कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है, लेकिन कुछ यूजर्स को यह विज्ञापन मजबूरी में देखने पड़ रहे हैं। इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कुछ यूजर्स सिर्फ टाइमपास के लिए ही करते हैं। ऐसे में उनके लिए इन विज्ञापन को झेलना किसी बड़े झंझट से कम नहीं होगा। एड के साथ आने वाले 'i' बटन पर क्लिक करने के बाद एक मैसेज शो हो रहा है, जिसमें लिखा है कि यह विज्ञापन दिखाए जाने का नया तरीका है।
फीचर की हो रही है टेस्टिंग
ऐसा लग रहा है कि फीचर को लॉन्च करने से पहले इंस्टाग्राम इसकी टेस्टिंग कर रहा है और यूजर्स से इसके फीडबैक ले रहा है, ताकि बाद में इसे सभी के लिए रोलआउट किया जा सके। आपको बता दें कि YouTube पर इस प्रकार के एड नजर आते हैं, जिन्हें स्किप नहीं किया जा सकता है। वहीं ऐसा माना जा रहा है कि YouTube के इस तरीके से इंस्पायर होकर ही Instagram अपने प्लेटफॉर्म पर इस फीचर को जोड़ने जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications







