Facebook पर रील्स पोस्ट करने वालों के लिए खुशखबरी, Meta करने जा रहा है पैसे कमाने के तरीके में बदलाव
Meta लगातार अपने सभी प्लेटफॉर्म्स में अपडेट पेश कर रहा है। अब मेटा Facebook पर पैसे कमाने के तरीके में बदलाव करने जा रहा है। अब फेसबुक पर क्रिएटर्स को तीन अलग-अलग तरीकों से पैसे कमाने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी इन तीनों तरीकों को एक में ही मिलाने की प्लानिंग कर रही है।
पहले क्रिएटर्स को इन-स्ट्रीम एड्स, रील्स पर एड्स और परफॉर्मेंस बोनस के जरिए पैसे कमाने के लिए अलग-अलग आवेदन करना होता था, जिसे कंपनी एक में मिलाने जा रही है। अब क्रिएटर्स को केवल एक बार ही आवेदन करना होगा। इस वजह से क्रिएटर्स को पैसे कमाना और भी आसान हो जाएगा।

Meta का क्या है कहना
मेटा का कहना है कि उसने पिछले एक साल में क्रिएटर्स को उनके रील्स, वीडियो, फोटो और पोस्ट के लिए लगभग 2 बिलियन डॉलर से ज्यादा दिए हैं। कंपनी का यह भी कहना है कि क्रिएटर्स इस प्लेटफॉर्म से उतना पैसा नहीं कमा पा रहे हैं, जितना उन्हें कमाना चाहिए। Meta ने बताया कि सिर्फ एक तिहाई क्रिएटर्स ही इस प्लेटफॉर्म पर ज्यादा से ज्यादा तरीकों से पैसे कमा रहे हैं। हमारा लक्ष्य इसे और आगे ले जाना है, इसलिए इस प्रोसेस को आसान बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
कैसे काम करेगा नया बदलाव
नया तरीका पहले जैसा ही काम करेगा, जिसमें क्रिएटर्स को अपने रील्स, लोन्ग वीडियो, फोटो और पोस्ट में विज्ञापनों के माध्यम से पैसे मिलेंगे। क्रिएटर्स जितना अच्छा काम करेंगे, उन्हें फेसबुक पर उतने ही ज्यादा पैसा कमाने का मौका मिलेगा। साथ ही, Meta क्रिएटर्स को एक नया टूल देगा, जो कि क्रिएटर्स को यह जानने में मदद करेगा कि आप अपने रील्स, वीडियो और पोस्ट के जरिए कितना पैसा कमा रहे हैं।
इससे क्रिएटर्स को यह जानने में भी मदद मिलेगी कि उनकी कौन सी पोस्ट सबसे अधिक चली है और उन्हें आगे क्या बदलाव करने की आवश्यकता है। पहले हर तरीके से पैसे कमाने के लिए अलग-अलग टूल थे।
कैसे करें अप्लाई
बता दें कि Facebook का नया तरीका अभी ट्रायल फेज में हैं और अगले साल तक ऐसा ही रहेगा। Meta इस हफ्ते 10 लाख क्रिएटर्स को इस ट्रायल में शामिल होने के लिए इनविटेशन भेजेगा। ये वो क्रिएटर्स होंगे, जो कि पहले से ही फेसबुक प्लेटफॉर्म पर पैसा कमा रहे हैं। इस संख्या में मेटा आने वाले महीनों में इजाफा करेगा।
वैसे तो क्रिएटर्स को इस ट्रायल में शामिल होना आवश्यक नहीं है। लेकिन जो लोग इस ट्रायल में शामिल होना चाहते हैं, वे लोग Facebook पर पुराने तरीकों से पैसा नहीं कमा सकेंगे। अगर आप इस नए ट्रायल में शामिल होना चाहते हैं, तो आप फेसबुक कंटेंट मोनेटाइजेशन पेज पर जाकर अपनी इच्छा जाहिर कर सकते हैं और इस ट्रायल का पार्ट बन सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








