Home
Social media

अब WhatsApp यूजर्स भी उठा सकेंगे Blue Tick का लाभ, मार्क जुकरबर्ग ने की नई घोषणा

Meta के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने भारत में वेरिफिकेशन से जुड़ा नया ऐलान कर दिया है। जुकरबर्ग ने कहा है कि WhatsApp Business यूजर्स को जल्द ही Meta Verified का लाभ मिल सकेगा। इसी के साथ जुकरबर्ग जल्द ही भारत में इस सर्विस को रोलआउट करने जा रहे हैं।

इसका मतलब है कि जल्द ही WhatsApp में भी Instagram और Facebook की तरह 'Blue Tick' की सुविधा मिल सकेगी। इस बात की जानकारी मार्क जुकरबर्ग ने कंपनी के एनुअल कन्वर्सशन इंवेंट में साओ पाओलो ब्राजील में दी है कि भारत में भी यह नया बदलाव पेश किया जा रहा है।

अब WhatsApp यूजर्स भी उठा सकेंगे Blue Tick का लाभ

भारत के अलावा इन देशों में भी मिलेगी सुविधा

बता दें कि भारत के अलावा यह फीचर ब्राजील, इंडोनेशिया और कोलंबिया में भी रोलआउट किया जा रहा है। इस फीचर के साथ यूजर्स को Blue Tick खरीदने का ऑप्शन मिलेगा और बदले में वेरिफिकेशन स्टेटस दिया जाएगा।

क्या है मेटा वेरिफाइड सर्विस

Meta ने क्रिएटर्स के लिए पिछले साल फरवरी में मेटा वेरिफाइड की घोषणा की थी। इसके बाद पिछले साल यानी सितंबर 2023 में मुंबई में हुए कंपनी के कन्वर्सेशंस कॉन्फ्रेंस में बताया गया था कि मेटा वेरिफाइड सर्विस को Instagram, Facebook और Whatsapp में एक्सपेंड किया जाएगा। Instagram और Facebook पर तो पहले से ही यह सर्विस यूजर्स को मिल रही है। अब से यह सर्विस Whatsapp यूजर्स को भी मिल सकेगी।

Whatapp के क्रिएटर्स और यूजर्स तय की गई मेंबरशिप फीस का पेमेंट करते हुए वेरिफिकेश ब्लू टिक खरीद सकते हैं। मेटा इस सर्विस को सब्सक्रिप्शन बंडल के रूप में रोलआउट करने जा रहा है। व्हाट्सऐप पर इस ब्लू टिक से वेरिफाइड अकाउंट की पहचान अलग से हो सकेगी। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए यूजर्स को गवर्नमेंट आईडी के साथ अपनी पहचान वेरिफाई करनी होती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now WhatsApp users will also be able to take advantage of Blue Tick, Mark Zuckerberg made a new announcement
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X