OnePlus Nord का हुआ बॉडी टेस्ट, एक बार में टूट गया फोन
OnePlus Nord के बारे में पिछले काफी दिनों से काफी सारे बातें हो रही थी। अब इस फोन को लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन के बारे में काफी चर्चाएं हो रही लेकिन अब इस फोन की कुछ खामियां भी देखने को मिल रही है।

वनप्लस नॉर्ड की बॉडी क्वालिटी का टेस्ट किया गया, जिसमें वो पूरी तरह से खरा साबित नहीं हुआ। JerryRigEverything नाम का एक वेरिफाइड यूट्यूब चैनल है, जिसमें नेल्सन हर फोन की अनबॉक्सिंग और क्वालिटी टेस्ट करते हैं। उन्होंने OnePlus Nord की भी बॉडी टेस्टिंग की, जिसमें ये फोन फेल हो गया। हम इस वीडियो टेस्टिंग की वीडियो इस आर्टिकल में अटैच कर रहे हैं।
OnePlus Nord में नहीं हुआ मेटल का इस्तेमाल
JerryRigEverything यूट्यूब चैनल में इस फोन का एक वीडियो टेस्टिंग पोस्ट किया गया है। जिसमें देखा जा रहा है कि इस फोन को थोड़ा सा प्रेशर देकर बेंड करने पर यह बीच से टूट गया। अब इस टेस्टिंग को देख कर समझ में आ रहा है कि इस फोन की बॉडी में कंपनी ने मेटल का उपयोग नहीं किया है। इस फोन में कंपनी ने प्लास्टिक की बॉडी दी है, जिस पर कंपनी ने एक सिल्वर कोटिंग दी है। इसके साथ कंपनी ने इसके सिम ट्रे में रबर की कोटिंग दी है जो एक्सट्रा सिक्योरिटी लेयर के लिए दी गई है।
इसके अलावा पॉवर बटन और स्विच बटन को सिर्फ मेटल से बनाया गया है। वहीं इस फोन का पिछला हिस्सा ग्लास से बना हुआ है। इस फोन पर जब जरा सा जोर दिया गया था तो इसके फोन की स्क्रीन पर स्क्रैच आना शुरू हो गया। इसकी बिल्ड क्वॉलिटी इतनी कमजोर हुई कि जरा सा दवाब पड़ने के बाद इससे हल्की आवाज आई और थोड़ा सा दवाब बढ़ते ही क्रैक की आवाज़ आई और ये फोन टूट गया। इसके बाद इस फोन का डिस्प्ले ग्रीन कलर का हो गया और फोन स्विच ऑफ हो गया। ये फोन साइड बटन के पास टूट गया। इस फोन का अगले हिस्से पर स्क्रैच आया और पिछले हिस्से पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
वनप्लस नॉर्ड के लिए सलाह
इस फोन का टेस्ट करने के बाद इसे टेस्ट करने वाले नेल्सन ने कहा कि वनप्लस नॉर्ड पर जो दवाब उन्होंने डाला जो आमतौर पर हम किसी फोन में डालते नहीं है और इसलिए फोन टूट गया है। हालांकि फिर भी नेल्सन ने इस फोन के लिए यूज़र्स को सलाह दी कि इस फोन को अपने पेंट की पिछली पॉकेट में ना रखें।


Click it and Unblock the Notifications








