Home
Social media

इंस्टाग्राम लाएगा Favorites फीचर, बहुत कुछ होगा खास

फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए जल्द ही फेवरिट्स फीचर लाने वाला है। इसमें यूजर्स को कई खास और इंट्रेस्टिगं ऑप्शन होंगे जो यूजर्स का एक्सपीरियंस और भी मजेदार बना देंगे।

By Neha

फोटो शेयर करने के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है। फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए जल्द ही एक नया फीचर्स लाने वाला है। इंस्टा का ये नया फीचर फेवरिट्स के नाम से जाना जाएगा। फिलहाल कंपनी इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है और सक्सेसफुल टेस्टिंग के बाद इसे यूजर्स के लिए पेश कर दिया जाएगा।

इंस्टाग्राम लाएगा Favorites फीचर, बहुत कुछ होगा खास

इस फीचर में यूजर्स के लिए कई खास और इंट्रेस्टिगं ऑप्शन होंगे जो यूजर्स का एक्सपीरियंस और भी मजेदार बना देंगे। यहां जानिए इस फीचर के बारे में।

ऑडियंस कर सकेंगे कस्टमाइज-

ऑडियंस कर सकेंगे कस्टमाइज-

इंस्टाग्राम में फेवरिट्स फीचर के आने के बाद यूजर्स के पास ये चुनने का ऑप्शन होगा कि वह अपनी तस्वीरें किसके साथ शेयर करना चाहते हैं। यूजर्स के पास इमेज को चुनिंदा लोगों के साथ शेयर करने का ऑप्शन होगा।

ग्रीन बेज ऑप्शन-

ग्रीन बेज ऑप्शन-

इंस्टाग्राम पर एक नया फेवरिट टैब नजर आएगा। इसमें यूजर्स के वे सभी पोस्ट नजर आएंगे, जिसे उन्होंने अपने फेवरिट ग्रुप्स के साथ शेयर किया है। फेवरिट्स टैब्स में शामिल फ्रेंड्स एक ग्रीन बेज के जरिए आपके पोस्ट देख पाएंगे।

ऐड और रिमूव का ऑप्शन-

ऐड और रिमूव का ऑप्शन-

इंस्टाग्राम यूजर्स किसी भी वक्त इस फेवरिट लिस्ट से किसी भी फ्रेंड को हटा सकते हैं, साथ ही किसी नए को ऐड भी कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस लिस्ट से हटने का नोटिफिकेशन आपके फ्रेंड्स के पास नहीं जाएगा।

फेवरिट लिस्ट लिमिट-

फेवरिट लिस्ट लिमिट-

एक यूजर की फेवरिट लिस्ट में कितने यूजर्स शामिल होंगे फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह संख्या10 से 30 के बीच हो सकती है।

आर्काइव फीचर-

आर्काइव फीचर-

700 मिलियन यूजर्स वाले इंस्टाग्राम ने हाल ही में एक नया आर्काइव फीचर भी ऐड किया है। इस फीचर का इस्तेमाल आप उन फोटोज के लिए कर सकते हैं जिन्हें आप दोस्तों को नहीं दिखाना चाहते है। इसके लिए आपको उन तस्वीरों को डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इंस्टाग्राम ने इससे पहले नए फेस फिल्टर और हैशटैग फीचर को अपने ऐप में शामिल किया था।

 
Best Mobiles in India

English summary
instagram going to launch new feature with few new option for users.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X