Instagram यूजर्स के लिए हुआ पैरेंटल कंट्रोल्स फीचर रोलआउट, Teen Accounts की बढ़ी प्राइवेसी
Instagram नई-नई सुविधाओं को जोड़ने के लिए जाना जाता है। साथ ही यह यूजर्स की प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखता है। अब Meta ने Instagram यूजर्स के लिए नए प्राइवेसी और पैरेंटल कंट्रोल्स फीचर रोलआउट कर दिए हैं, जिसकी मदद से कम उम्र के बच्चों का इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करने का तरीका बदल जाएगा।
Instagram और बाकी सोशल मीडिया ऐप पर बच्चों और किशोरों (टीनएजर्स) पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव से जुड़ी चर्चा के बीच इंस्टाग्राम लगातार ऐसे सुधार कर रहा है, जिससे यूजर्स की प्राइवेसी के साथ उन्हें सुरक्षित रखा जा सके।

क्या है Instagram की नई सर्विस
Meta का कहना है कि 18 साल से कम उम्र वाले यूजर्स के अकाउंट्स को अपने आप 'Teen Accounts' माना जाएगा और ये बाय-डिफॉल्ट प्राइवेट अकाउंट बन जाएंगे। इन Teen Accounts को केवल वही लोग मैसेज या टैप करने में सक्षम होंगे, जिन्हें ये फॉलो करते हैं या फिर जिनसे जुड़े हुए हैं।
दूसरी तरफ इंस्टाग्राम पर दिखाए जाने वाले कंटेंट के लिए सेंसिटिविटी सेटिंग्स भी सबसे ज्यादा रिस्ट्रिक्टेड कर दी जाएगी, ताकि अश्लील या सेंसिटिंव कंटेंट तक इन यूजर्स की पहुंच ना बने।
पैरेंट्स की मदद से बदलेगी सेटिंग
प्लेटफॉर्म का कहना है कि 16 साल से कम उम्र वाले यूजर्स अपनी डिफॉल्ट सेटिंग्स में बदलाव नहीं कर सकेंगे। क्योंकि इसके लिए उन्हें पैरेंट्स की परमिशन की आवश्यकता होगी। पैरेंट्स को भी खास तरह की सेटिंग्स दी जा रही है, जिससे वे ऐप में अपने बच्चों की एक्टिविटी ट्रैक कर सकेंगे। इससे पैरेंट्स को ये पता लगाने में मदद होगी कि उनके बच्चे किससे इंगेज कर रहे हैं और किससे बात कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछली स्डटी में ऐसा पाया गया है कि खासकर युवा यूजर्स पर सोशल मीडिया का बुरा असर पड़ा है। कुछ लोगों ने इसे डिप्रेशन, लर्निंग डिसेबिलिटी जैसी मानसिक परेशानियों और बीमारियों के लिए जिम्मेदार भी माना है। यही वजह है कि Meta ने अपने सभी ऐप्स औप सर्विसेज में सुधार किया है और उन्हें सुरक्षित करने की कड़ी में लगातार काम कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








