यूके के प्रिंस हैरी ने फेसबुक पर लाइव किया अपना HIV टेस्ट
एचआईवी (HIV) यानी ह्यूमन इम्यूनोडिफीशिएंसी वायरस, एक ऐसा वायरस है जिससे किसी एड्स भी हो सकता है। हालाँकि कई लोग समझते हैं कि यदि कोई व्यक्ति HIV पॉजिटिव है तो यूज़ एड्स है। लेकिन ऐसा नहीं है।
जिस भी व्यक्ति के शरीर में HIV वायरस पाया जाता है, उस व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता धीरे धीरे कम होने लगती है और फिर शरीर में इन्फेक्शन करने वाले वायरस अटैक करने लगते हैं। जिसके लक्षण करीब 8-10 साल में पता चलते हैं, उसी स्थिति को एड्स कहा जाता है। यह एक जानलेवा बीमारी है। इसलिए इसकी ओर जागरूकता बेहद जरुरी है।

HIV टेस्ट का नाम सुनते ही हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। मन में अजीब ख्याल आने लागते हैं। कई लोग तो इसका टेस्ट करने से झिझकते भी हैं, और शर्मन्दगी महसूस करते हैं। ऐसे में यदि कोई आपको पूरी दुनिया के सामने इस टेस्ट को करने की बात करे तो? और वो भी तब जब आप एक नामी शाही खानदान से ताल्लुक रखते हों।

जी हां! यूके के शाही खानदान के सबसे छोटे प्रिंस हैरी ने अपना HIV टेस्ट फेसबुक पर सबके सामने लाइव करवाया है। इस वीडियो में उनका टेस्ट किया गया और रिजल्ट भी बताया गया। हैरी का ये टेस्ट Guys and st. thoma's hospital में किया गया।
हैरी अपना अनुभव बांटते हुए कहते हैं कि यह जानते हुए भी कि मैं क्या हूं, कौन हूं और कैसे लोगों के साथ हूं, मुझे टेस्ट करवाते हुए डर लग रहा है। इस टेस्ट को लाइव करवाने के पीछे हैरी का मकसद एड्स और HIV के प्रति लोगों को जागरूक करना है। हैरी कहते हैं आप एक आदमी हों या औरत, गे, लेस्बियन, काले, गोर या कुछ भी, आप यह टेस्ट क्यों नहीं करवाते हैं?
आपको बता दें कि करीब 1.9 मिलियन लोग हर साल इस वायरस से संक्रमित पाए जाते हैं, लगभग पिछले 5 साल से तो ऐसा ही है। ग्लोबल स्तर पर करीब 36.7 मिलियन HIV से संक्रमित हैं।


Click it and Unblock the Notifications







