Home
Social media

शादी में भी दूल्हे पर सवार रहा पबजी का बुखार, दुल्हन हुई नाराज़

आजकल सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक हैरान करने वाली वीडियो देखने को मिलती है। इस बार भी एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक दूल्हा अपनी शादी के बीच भी पबजी मोबाइल गेम खेलने में व्यस्त है।

शादी में भी दूल्हे पर सवार रहा पबजी का बुखार, दुल्हन हुई नाराज़

ये दूल्हा पबजी गेम का इतना शौकिन है कि उसे अपनी शादी में भी गेम खेलने की चिंता ज्यादा है। हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं। ऐसा संभव है कि इस वीडियो को प्लान करके बनाया गया हो लेकिन क्योंकि ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है इसलिए हम इसको यहां दिखा रहे हैं।

इस वीडियो में लड़का और लड़की शादी के स्टेज पर बैठे हुए हैं। मेहमान मिलने आ रहे हैं लेकिन लड़के को किसी से कोई मतलब नहीं है। लड़का अपने स्मार्टफोन में पबजी खेल रहा है और बाकी चीजों से उसे कोई मतलब नहीं है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक मेहमान दूल्हे को गिफ्ट देने आता है लेकिन गिफ्ट मोबाइल के बीच में आने से दूल्हा गुस्सा हो जाता है और वो गिफ्ट फेंक देता है। दूल्हे के इस स्वभाव के दुल्हन भी खुश नजर नहीं आ रही है।

https://www.facebook.com/Ishare4/videos/579163512603324/?t=2

आपको बता दें कि इस वीडियो को टिकटॉक पर शेयर अपलोड किया गया था। इसके बाद इस वीडियो को काफी बार शेयर किया गया और अब फेसबुक पर भी काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि पबजी गेम का पागलपन तो लोगों में वाकई ज्यादा है। पबजी खेलने वाले लोग इस गेम के पागलपन में सबकुछ भूल जाते हैं। पिछले 4 महीनों से कई सारी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जो पबजी गेम की वजह से घटित हुई हैं और वो काफी हैरान करने वाली घटनाएं हैं।

भारत में पबजी और टिकटॉक ऐप के ऊपर पिछले कुछ महीनों से काफी बवाल मचा हुआ है। पबजी गेम और टिकटॉक ऐप के वजह से बच्चों और युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ने की बात कहीं जा रही है। इस वजह से पबजी गेम को भारत के कई शहरों में बैन भी कर दिया गया है। इसके अलावा टिकटॉक ऐप को भी अभी कुछ दिन पहले गूगल और एप्पल प्ले स्टोर से हटा लिया गया था लेकिन अब दोबारा वापस ला दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nowadays there is more than one shocking video on social media. This time too, a similar video is getting viral on social media. In this video, a bridegroom is busy playing a mobile game in the middle of her marriage.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X