Home
Social media

बॉलीवुड से लेकर राजनेताओं ने सोशल मीडिया पर किया मूसेवाला के निधन पर शोक व्यक्त

गायक से अभिनेता-राजनेता बने सिद्धू मूसेवाला के असामयिक निधन ने देश को झकझोर कर रख दिया है। रविवार को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना राज्य सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लेने के एक दिन बाद हुई ।

बॉलीवुड से लेकर राजनेताओं ने दी मूसेवाला के निधन पर शॉकिंग प्रतिक्रिया

इस खबर से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री , पंजाब इंडस्ट्री और राजनेताओं समेत हर कोई सदमे में है। गायक मीका सिंह ने उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक भावनात्मक नोट और वीडियो भी साझा किया। रणवीर सिंह, अजय देवगन और विक्की कौशल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। इससे पहले, कपिल शर्मा, शहनाज़ गिल, रवि दुबे, प्रिंस नरूला, अशनूर कौर, करण कुंद्रा सहित कई अन्य हस्तियों ने दुखद समाचार पर प्रतिक्रिया दी...

अजय देवगन ने ट्विटर पर एक नोट पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "#SidhuMoosewala की चौंकाने वाली मौत से स्तब्ध हूं। वाहेगुरु उनके प्रियजनों को दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें।

रणवीर सिंह और विक्की कौशल भी इस घटना से बहुत दुखी है और उन्होंने अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर लिखा, "दिल दा नया माडा"। हमले ने सभी को अवाक कर दिया, खासकर यह देखते हुए कि यह एक रिहायशी इलाके में हुआ था।

राजनेताओं ने दी प्रतिक्रिया.......

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने भगवंत मान से बात की है और कहा है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह सिद्धू मूसेवाला की जघन्य हत्या से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसमें शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और सभी को शांत रहने के लिए कहा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस घटना की निंदा की और कहा कि वह "कांग्रेस के होनहार नेता और प्रतिभाशाली कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या से दुखी हैं।"

उनकी मृत्यु की खबर के बाद, राजनीतिक नेताओं ने हत्या की निंदा करने और गायक की मौत के लिए न्याय की मांग करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ मूस वाला की सुरक्षा वापस लेने और आदेश को ऑनलाइन पोस्ट करने के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गायक की मौत के लिए आप नेता अरविंद केजरीवाल और मान जिम्मेदार है।

सिद्धू मूसेवाला के बारे में......

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्हें सबसे विवादास्पद पंजाबी गायकों में से एक के रूप में जाना जाता था क्योंकि उन्होंने स्पष्ट रूप से अपने गीतों के माध्यम से बंदूक संस्कृति को खुले तौर पर बढ़ावा दिया था। उनका जन्म 1993 में पंजाब में हुआ था। पंजाब के पुलिस महानिदेशक वी के भवरा ने संकेत दिया है कि यह हमला गिरोहों के बीच अंतर-प्रतिद्वंद्विता का परिणाम हो सकता है। कथित तौर पर, हमले के संबंध में अब तक 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

More from GizBot

Best Mobiles in India

English summary
The untimely demise of singer-turned-actor-politician Sidhu Moose Wala has shook the nation. Sidhu was shot dead by unidentified assailants in Punjab's Mansa district on Sunday. The incident happened a day after the state government withdrew his security. Everyone including the Hindi film industry, Punjab industry and politicians is shocked by this news.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X