Home
Social media

Sadak 2 का ट्रेलर क्यों हुआ वायरल, नापसंद करना क्यों बना ट्रेंड...?

इंटरनेट, सोशल मीडिया, फेसबुक और ट्विटर पर अगर आप एक्टिव हैं तो आप कल यानि बुधवार से Sadak 2 नाम का शब्द कई बार देख चुके होंगे। ये वर्ड सोशल मीडिया पर काफी वायरल और ट्रेंड कर रहा है। इसके वायरल होने और ट्विटर पर ट्रेंड होने के कई कारण है। दरअसल, Sadak 2 एक फिल्म का नाम है।

Sadak 2 का ट्रेलर क्यों हुआ वायरल, नापसंद करना क्यों बना ट्रेंड...?

आज सबसे ज्यादा ट्रेंड क्या हुआ...?

इस फिल्म का ट्रेलर कल लॉन्च किया गया है और तभी से काफी वायरल हो रहा है। इसके वायरल होने का कारण इसके लाइक्स नहीं बल्कि डिसलाइक्स है। इस फिल्म के ट्रेलर को काफी सारे लोगों ने अभी तक डिसलाइक यानि नापसंद किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक ट्रेलर

Sadak 2 के ट्रेलर को FoxStarHindi पर लॉन्च किया गया है। इस ट्रेलर को अभी तक 7.6 मिलियन यूज़र्स ने नापसंद किया है, जो कि एक रिकॉर्ड है। इतने सारे लोग इस फिल्म के ट्रेलर को इसके स्टोरी और एक्टिंग स्किल्स की वजह से नापसंद नहीं कर रहे हैं बल्कि महेश भट्ट की फिल्म होने से कर रहे हैं।

सुशांत के फैन्स का ट्रेलर पर गुस्सा

इस फिल्म को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया है और महेश भट्ट आजकल सुशांत सिंह राजपूत के संदेह वाले सुसाइड केस में फंसे हुए है। सुशांत के ज्यादातर फैंस का कहना है कि महेश भट्ट की वजह से सुशांत डिप्रेशन में आए और उन्होंने सुसाइड कर लिया। इस वजह से लोग महेश भट्ट की लेटेस्ट फिल्म Sadak 2 को ट्रेलर के वक्त से नापसंद कर रहे हैं।

Sadak 2 की रेटिंग

हालांकि इस फिल्म के 417 हजार लोगों ने लाइक यानि पसंद भी किया है। वहीं इसके ट्रेलर को देखने वाले लोगों की संख्या भी ख़बर लिखे जाने तक 28,776,575 थी यानि 28 मिलियन है। लिहाजा इस वीडियो को नापसंद करने वाले लोग भले ही 7 मिलियन हो लेकिन इसे देखने वालों की संख्या भी 28 मिलियन है।

इस फिल्मी ट्रेलर के वायरल और ट्रेंड होने के पीछे कई एंगल है। एक तरफ सुशांत के फैन्स का गुस्सा महेश भट्ट की फिल्म पर निकल रहा है वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म के सबसे बड़े अभिनेता संजय दत्त को हुए लंग कैंसर की सहानुभुति भी इस फिल्म को मिल रही है। ये इत्तेफ़ाक की ही बात है कि जिस दिन इस फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च किया गया, उसी दिन संजय दत्त को हुई लंग कैंसर की बीमारी सामने आई। अब देखना होगा कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर और कितना वायरल होता है।

सबसे ज्यादा डिसलाइक की हुई वीडियो

हालांकि क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा नापसंद किए जाने वाली यूट्यूब वीडियो कौनसी है...? टेक्सास के गवर्नर रिक पेरी ने यू.एस. अध्यक्ष के चुनाव से पहले एक विज्ञापन जारी किया। इस विज्ञापन का वीडियो रिकी पेरी द्वारा निर्दशित स्ट्रांग था। इस वीडियो में लोगों ने काफी इंटरेस्ट भी लिया और काफी लोगों ने इसे बहुत नापसंद भी किया। यही कारण है कि इस वीडियो को भी काफी लोगों ने नापसंद किया है। इस तरह से ऊपर की इन पांच वीडियो को यू-ट्यूब पर साल 2018 तक की सबसे ज्यादा डिसलाइक की गई वीडियो माना गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The trailer of Sadak 2 has been launched on FoxStarHindi. The trailer has so far been disliked by 7.6 million users, a record. So many people are disliking the trailer of this film not because of its story and acting skills, but because of Mahesh Bhatt's film.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X