वायरल हुई सानिया-शोएब की फोटो, सोशल मीडिया पर छाया भारत-पाकिस्तान
सोशल मीडिया पर किसी तस्वीर या स्टोरी को वायरल होने में समय नहीं लगता है। आज सोशल मीडिया बेहद अधिक प्रभावशाली हो चुका है। सोशल मीडिया पर किसी को नहीं बक्शा जाता। कुछ ही दिनों पहले जब बॉलीवुड चाइल्ड एक्ट्रेस हर्शाली ने कैटरिना को आंटी कहा तो कैटरिना के फैन्स ने उस प्यारी सी बच्ची तक को ट्रोल किया। हालांकि बच्ची की मां के जवाब से सभी का मुंह बंद हो गया।
आज उसी सोशल मीडिया पर सानिया मिर्ज़ा और शोएब मालिक की एक तस्वीर छाई हुई है। इस फोटो में शोएब सानिया के साथ टेनिस कोट में मौजूद हैं और उनकी मदद कर रहे हैं। लेकिन देखिए लोगों ने कैसे मजाकिया कैप्शन के साथ इस फोटो को ट्रोल किया। इन मजाकिया कैप्शन को देख आप भी हंस देंगे।
पाकिस्तानी पति
यहाँ कैप्शन दिया गया है, देखिए कैसे पाकिस्तानी पति अपनी हिन्दुस्तानी पत्नी को टेनिस खेलने से रोक रहा है।
इस महीने के लिए इतना ही
देखो शोएब इस महीने के लिए इतना ही पॉकेट मनी मिलेगा।
नो टेनिस
सानिया, शोएब से: देखो शोएब टेनिस के बारे में सोचना भी मत, पहले क्रिकेट तो ढंग से खेल लो।
वाह क्या बात!
वाह क्या बात है! शोएब का किसी खेल में ऐसा योगदान कमाल है।
पाकिस्तान और भारत
देखो पाकिस्तान कैसे भारत को आगे बढ़ने से रोक रहा है।
बॉल बॉय
भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्ज़ा, बॉल बॉय शोएब को कोर्ट में प्रोपोज़ करने से रोक रही है।
भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर
भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर की ये हालत!


Click it and Unblock the Notifications







