अपनी फेसबुक फ्रेंड लिस्ट को बनाएं प्राइवेट!
फेसबुक का इस्तेमाल अधिकतर लोग अपने दोस्तों से जुड़े रहने के लिए करते हैं। इसके अलवा उनके साथ कई चीजें भी फेसबुक के माध्यम से शेयर कर सकते हैं। जैसे फोटोज, वीडियोज़, और अपने विचार भी। लेकिन इनमें से कई चीजें ऐसी भी होती हैं जो हम हर किसी के साथ नहीं शेयर करना चाहते हैं।
हालांकि कई बार सोशल नेटवर्क प्राइवेसी के लिहाज से काफी आगे निकल जाता है। ऐसे में आप कुछ जरुर अपनी प्रोफाइल से कुछ चीजें हाईड करना चाहेंगे।
फेसबुक पर एक चीज जो कोई सबसे ज्यादा प्राइवेट रखना चाहता है वो है फ्रेंड लिस्ट। यदि आप भी अपनी फ्रेंड लिस्ट को हाईड करना चाहते हैं तो हम आपको बताए हैं सिंपल तरीका।
#1
इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फेसबुक अकाउंट में लॉग इन करना होगा। इसके बाद आप अपनी प्रोफाइल पर जाएं।
#2
फ्रेंड लिस्ट हाईड करने के लिए फ्रेंड्स के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब एडिट प्राइवेसी पर जाएं।
#3
यहाँ जाते ही आपको दिखाई देगा 'हू कैन सी यौर फ्रेंड लिस्ट'? का प्रश्न। जिसके सामने आपको विकल्प भी दी होंगे।
#4
अब आप सवाल के ठीक सामने दी बॉक्स पर क्लिक करें, और दिए विकल्प में से 'ओन्ली मी' को चुनें।
#5
अब पेज पर दी अंतिम बॉक्स done पर क्लिक करें। आपकी फ्रेंड लिस्ट हाईड हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications








