Snapchat के नए और मजेदार AI फीचर्स, आपके एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में करेंगे मदद
Snapchat ने यूजर्स के लिए नए फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। Snapchat अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को और अधिक दिलचस्प बनाने के लिए नए फीचर्स पेश कर रहा है। इस ऐप का यूज फोटोज लेने में अधिक किया जा रहा है। इसके साथ ही अपने फ्रेंड्स के साथ लेटेस्ट चीजें शेयर करने के लिए भी अधिक यूज हो रहा है। ऐसे में कंपनी ने इसमें कुछ नया पेश करने का सोचा है। चलिए जानते हैं क्या नया लेकर आ रहा है Snapchat।
बता दें कि Snapchat में कई AI पॉवर्ड फीचर्स को जोड़ा रहा है और धीरे-धीरे इन्हें सभी यूजर्स के लिए रिलीज किया जा रहा है। इनमें से कुछ फीचर्स ऐसे हैं, जिन्हें इस्तेमाल करने का हक सिर्फ पेड सब्सक्राइबर को ही मिलेगा। Snapchat में जोड़े गए नए फीचर्स में Editable Chats, Emoji Reactions, MY AI Reminders और 90s AI Lens हैं, यह सभी सुविधाएं इस ऐप का इस्तेमाल आसान बना देंगी।

इसके अलावा यूजर्स के बिटमोजी अवतार के लिए कस्टम आउटफिट तैयार करने के लिए एक AI से लैस सुविधा भी दी जा रही है। यहां हम आपको Snapchat के इन फीचर्स की विशेषताएं बताने जा रहे हैं।
Editable Chats: यह फीचर Snapchat यूजर्स को भेजे गए मैसेज को 5 मिनट के अंदर एडिट करने की सुविधा दे रहा है। यह फीचर ठीक वैसे ही काम करेगा, जैसे WhatsApp का एडिट फीचर काम करता है। बता दें कि यह फीचर फिलहाल Snapchat प्लस यूजर्स के लिए ही मौजूद है। वहीं सभी यूजर्स के लिए इस फीचर को लाने में थोड़ा समय लग सकता है।

MY AI Reminders: कंपनी यूजर्स को इवेंट के नाम, तारीख और समय के साथ MY AI पर एक क्विक मैसेज भेजकर रिमाइंडर सेट करने की भी परमिशन देगी। एक बार मैसेज भेजे जाने के बाद MY AI इन-ऐप काउंटडाउन शुरू कर देगा और काउंटर जीरो पर पहुंचने के बाद एक नोटिफिकेशन शेयर करेगा।
90s AI Lens: इस फीचर को कुछ दिन पहले ही शुरू किया गया था और इसे 90 के दशक का 'AI Lens' नाम दिया गया है। AI Lens एक AI पॉवर्ड फिल्टर है, जिसमें क्रिएटिव इफेक्ट होते हैं। यह इफेक्ट एक इमेज क्लिक करने के बाद ऑटोमेटेड रूप से लागू होते हैं।
Snapchat ने क्या दी प्रतिक्रिया: Snapchat ने इन फीचर्स को रोलआउट करते हुए कहा कि डेली Snapchat पर यूजर्स अपने फ्रेंड्स के साथ कम्युनिकेट करने के लिए लगभग 5 बिलियन से अधिक स्नैप बनाते हैं।
इसलिए हम स्नैपचैटर्स को अपने ऐप से और भी अधिक तेजी के साथ जुड़ने के लिए नए तरीके लेकर आ रहे हैं, ताकि अपने बिजी लाइफ शेड्यूल के बीच बैलेंस बनाने के लिए MY AI का इस्तेमाल करने में मदद करने के लिए इन फीचर्स को जोड़ रहे हैं। हमारा लक्ष्य हमारे यूजर्स को तेज और बेहतर एक्सपीरियंस प्रदान करना है और हम इसी के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








